India vs England Semifinal 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बात चर्चा में है, जिसे लोग नंबर 7 कनेक्शन कह रहे हैं। 

MS Dhoni Number 7 Connection: 5 मार्च 2026, गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर दिलचस्प चर्चा हो रही है, जिसे लोग नंबर 7 कनेक्शन कह रहे हैं और इस जीत का क्रेडिट भी एमएस धोनी को दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम के लिए ये लकी नंबर 7 कनेक्शन क्या है?

भारत बनाम इंग्लैंड मैच में दिखा 7 का संयोग

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाएं। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। भारत ने 7 रनों से ये मैच जीत लिया। यही बात फैंस के लिए सबसे बड़ा संयोग बन गई और लोग इसे नंबर 7 लकी कनेक्शन बता रहे है। ये नंबर 7 एमएस धोनी का जर्सी नंबर है इसलिए लोग इसे लकी नंबर कह रहे हैं।

और पढ़ें- Abhishek Sharma News: शर्मा जी के खराब फॉर्म पर संजू सैमसन का सहारा, जानें क्या कहा...

माही का नंबर 7 आज भी भारत के लिए लकी

सोशल मीडिया पर कई यूजर इसे लेकर मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा- माही का नंबर 7 आज भी टीम इंडिया के लिए लकी है। वहीं, कई फैंस ने कहा कि जब भी बड़े मुकाबले में कोई खास संयोग बनता है, तो लोग उसे धोनी से जोड़कर देखते हैं। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में जिताई थी।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: मुझे नहीं इस शख्स को मिलना चाहिए POTM अवार्ड- आखिर ऐसा क्यों बोले संजू सैमसन

भारत बनाम इंग्लैंड मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच देखने के लिए कई क्रिकेट दिग्गज स्टेडियम में मौजूद थे। इनमें एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी शामिल थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान धोनी को स्टैंड में बैठे देखा गया था। वो भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। मैच के दौरान उनके कई सारे रिएक्शन कैमरे में कैद हुए, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं।