49 की उम्र में भी सचिन ने जड़े लाजवाब शॉट्स, शेन बांड की धुलाई का वीडियो वायरल, लोग बोले- सचिन आला रे आला..

Published : Sep 20, 2022, 11:55 AM ISTUpdated : Sep 20, 2022, 02:28 PM IST
49 की उम्र में भी सचिन ने जड़े लाजवाब शॉट्स, शेन बांड की धुलाई का वीडियो वायरल, लोग बोले- सचिन आला रे आला..

सार

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच में न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ शानदार पारी खेली है। सचिन तेंदुलकर ने जिस तरह से शेन बांड की धुलाई की, उसने 90 के दशक वाले सचिन तेंदुलकर की यादें ताजा कर दीं।  

Road Safety World Series Sachin Tendulkar. क्रिकेट में यह कहा जाता है कि खिलाड़ी फॉर्म अस्थायी है लेकिन क्लास हमेशा बनी रहती है। ऐसा ही कुछ नजारा 49 साल के सचिन तेंदुलकर के बल्ले से देखने को मिला। रोड सेफ्टी सीरीज के दौरान सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ शानदार बैटिंग की और ऐसे-ऐसे शॉट्स लगाए जिसने जवानी के दिनों वाले सचिन तेंदुलकर की यादें ताजा कर दी। न्यूजीलैंड लीजेंड्स के गेंदबाज शेन बांड की गेंदों पर सचिन ने बैकफुट ड्राइव और पुल शॉट्स से समां बांध दिया। सचिन की इस पारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

कहां खेला गया मुकाबला
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच में सचिन तेंदुलकर की यह पारी इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों को देखने को मिली। इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी कर रहे सचिन तेंदुलकर ने बारिश की वजह से रद्द होने से पहले 13 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 4 झन्नाटेदार चौके जड़े। सचिन के शॉट्स देखकर दर्शकों ने चिल्लाकर कहा-सचिन आला रे आला...। सचिन ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए लेकिन इस छोटी सी पारी में बड़े खिलाड़ी ने अपनी क्लास की झलक जरूर दिखला दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

सचिन ने कैसे लगाए शॉट्स
सचिन तेंदुलकर ने पारी की दूसरी ही गेंद पर काइल मिल्स को बैकफुट ड्राइव के जरिए शानदार चौका जड़ा। इसके बाद शेन बांड की गेंद पर भी पुल शॉट के माध्यम से 4 रन बटोर लिए। सचिन यहीं नहीं रूके काइल मिल्स की एक गेंद पर लैट शॉट लगाकर तीसरा चौका मारा और जैकब ओरम की गेंद पर शानदार स्कूप शॉट के जरिए चौका जड़ दिया। सचिन की यह पारी देखकर दर्शकों का रोमांच बढ़ गया क्योंकि 49 साल के सचिन को देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि वे फार्म में नहीं हैं। यही कारण है सचिन तेंदुलकर को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ गया।

यह भी पढ़ें

IND V/S AUS T20: इस प्लेइंग XI से चौंका सकता है भारत, कोहली-कार्तिक का बैटिंग ऑर्डर बदलने की संभावना
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल