डक करने के बाद रोहित ने उसी बॉल पर खेला पुल शॉट, हिटमैन के पास था एक्सट्रा टाइम

Published : Dec 15, 2019, 04:35 PM IST
डक करने के बाद रोहित ने उसी बॉल पर खेला पुल शॉट, हिटमैन के पास था एक्सट्रा टाइम

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में रोहित शर्मा का नया कारनामा देखने को मिला। रोहित ने एक गेंद पर डक करने के बाद उसी गेंद पर पुल शॉट खेल दिया। 

चेन्नई. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में रोहित शर्मा का नया कारनामा देखने को मिला। रोहित ने एक गेंद पर डक करने के बाद उसी गेंद पर पुल शॉट खेल दिया। दरअसल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने रोहित को स्लोअर बाउंसर फेंकी थी, जिसे रोहित ने डक करने का मन बना लिया था, पर बाद में उन्होंने देखा कि यह स्लोअर बॉल है और उसे ऑन साइड में पुल कर दिया। हालांकि रोहित को इस गेंद पर बाउंड्री नहीं मिली और उन्हें सिंगल से संतोष करना पड़ा। 

रोहित शर्मा कंपल्सिव पुलर माने जाते हैं। कपल्सिव पुलर उस बल्लेबाज को कहते हैं, जो हर शॉट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश करता है। रोहित का पुल लगाते हुए रिकॉर्ड भी शानदार है। उनके अधिकतर पुला शॉट बाउंड्री के बाहर ही गिरते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि शॉर्ट गेंद खेलने के लिए रोहित बहुत जल्दी पोजीशन में आ जाते हैं और उनके पास एक्सट्रा समय रहता है। 

इस बात का उदाहरण आज भी देखने को मिल जब रोहित ने डक करने के बाद भी एक गेंद को पुल कर दिया। इस गेंद पर रोहित नीचे झुक गए थे और गेंद उनके ऊपर से जा सकती थी, पर बाद में उन्होंने तेजी से पोजीशन में आते हुए पुल शॉट खेल दिया।      

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Match, IND vs ENG 2nd T20 Result: कल का मैच कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच का टर्निंग पॉइंट
IND vs ENG 2nd T20 LIVE: कितने बजे होगी सबसे तेज बारिश? देखें अगले 4 घंटों का वेदर चार्ट