रोहित-रितिका की प्यारी बेटी सैमी का जन्मदिन, कपल ने बेटी पर लुटाया ढेर सारा प्यार

Published : Dec 31, 2022, 11:22 AM IST
रोहित-रितिका की प्यारी बेटी सैमी का जन्मदिन, कपल ने बेटी पर लुटाया ढेर सारा प्यार

सार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी सैमी का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया गया है। रोहित शर्मा की बेटी का नाम समायरा है लेकिन कपल इन्हें प्यार से सैमी पुकारता है। बेटी के जन्मदिन पर मां रितिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।  

Rohit-Ritika Daughter Sammy. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा का जन्मदिन 30 दिसंबर को था और इस दौरान कपल ने बेटी को ढेर सारी दुआएं दी हैं। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने इंस्टाग्राम पर बेटी की एक क्यूट फोटो शेयर की है और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समायरा का जन्मदिन भले ही 30 दिसंबर को रहा लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी महीने भर पहले ही आयोजित की गई थी, जब रोहित शर्मा बांग्लादेश के दौरे के लिए जाने वाले थे। वहीं रितिका ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर बेटी को शुभकामनाएं और प्यार भरा मैसेज शेयर किया है।

रितिका ने क्या लिखा
रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरी प्यारी बेटी सैमी को हैप्पीएस्ट बर्थडे। हमारे बीच जो सबसे बेहतर हुआ है, वह तुम हो। हमारी दुनिया को अपनी प्यारी मुस्कान और खुशियों से भरती रहो। हम तुम्हारी छोटी-छोटी खुशियों से ही प्यार का सागर भरते रहेंगे। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। रितिका के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जी भर-भरकर दुआएं दी हैं। फैंस ने दिल की इमोजी के साथ ही सैमी को बर्थडे विश किया है। रितिका के इस पोस्ट पर दो लाख से ज्यादा फैंस ने रिएक्ट किया है और प्यार भरी शुभकामनाएं दी हैं।

रोहित शर्मा ने दी थी पार्टी
सामायरा का जन्मदिन आने से एक महीने पहले ही पिता रोहित शर्मा ने एक पार्टी दी थी। जिसमें उनके दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। उस पार्टी में अजिंक्य रहाणे की वाइफ भी पहुंची थी। पार्टी में बच्चों की थीम पर डेकोरेशन किया गया था और बच्चों के खेलने के लिए विषेश इंतजाम किए गए थे। समायरा के दोस्तों के लिए खेल कूद की सारी सुविधाएं और यहं तक की झूले भी लगाए गए थे। रोहित ने जन्मदिन की तसवीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं और शुभकामनाएं दी थीं।

यह भी पढ़ें

रोमांटिक इंग्लिश गाने के साथ धनश्री ने 2022 को विदाई, इमोशनल पोस्ट में लिखी दिल की बात...
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kuldeep-Vanshika Reception: कुलदीप से रूठी-रूठी नजर आईं वंशिका, वायरल हुई रिसेप्शन की PHOTO
Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Watch Video