ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए Good news, अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

Published : Dec 30, 2022, 10:36 PM ISTUpdated : Dec 31, 2022, 08:15 PM IST
ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए Good news, अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

सार

देश ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पंत के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी जा रही है।

Rishab Pant health updates: भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत का हेल्थ बुलेटिन शुक्रवार की शाम को जारी हुआ है। ऋषभ के सेहतमंद होने की दुआ मांग कर रहे करोड़ों चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने क्रिकेटर की हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया है कि ऋषभ पंत की स्थिति पहले से बेहतर है। उधर, पीएम मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में क्या दी जानकारी?

ऋषभ पंत मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार की शाम को उनकी हेल्थ बुलेटिन जारी की गई। शाम को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पंत की ब्रेन और स्पाइन MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है। दर्द-सूजन के कारण पंत के घुटने और टखने की MRI टाल दी गई है। ये दोनों जांच शनिवार को होंगी।

रोड एक्सीडेंट में घायल हुए पंत

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दिल्ली से उत्तराखंड लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मर्सिडीज कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। एक बस ड्राइवर की मदद से किसी तरह ऋषभ कार का शीशा तोड़कर बाहर आ सके। पंत का एक्सीडेंट होने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। फौरन उनको एक पास के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर उनको देहरादून रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ। वह अपनी कार नंबर DL 10 CN 1717 को खुद ही ड्राइव कर रहे थे। झपकी के बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह जगह उनके घर से 10 किलोमीटर दूर है। उस वक्त कार की रफ्तार 150 किमी/घंटे थी। कार 200 मीटर तक घिसटते चली गई।

दुआओं का दौर जारी

ऋषभ पंत के भयानक एक्सीडेंट को देखते हुए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। देश ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पंत के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा

भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11