- Home
- National News
- 11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा
11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा
Year Ender 2022: साल 2022 के कुछ घंटे बचे हैं। पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए जश्न अभी से शुरू है। साल 2023 दस्तक देने वाला है। बीत रहा साल तमाम खुशनुमा यादें देकर जा रहा है तो दुनिया में तमाम विनाशकारी विपत्तियों का गवाह भी रहा। कहीं बाढ़ तो कहीं जलजले ने तबाही मचाई तो कहीं हादसों ने सैकड़ों जानें लील ली। आईए जानते हैं दुनिया के 11 ऐसे ही दर्दनाक और खतरनाक घटनाएं जिससे पूरी दुनिया हिल गई थी...

नाइजीरिया में बाढ़ से कम से कम 612 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बरसात की वजह से जून से नवम्बर तक तबाही का मंजर रहा। नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुसार, पूरे देश में कम से कम 612 लोगों की मौत और 1.4 मिलियन लोग विस्थापित हुए। वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण नाइजीरिया और पश्चिम अफ्रीका के अन्य हिस्सों में बाढ़ की 80 गुना अधिक संभावना बन गई है।
बाढ़ ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, कम से कम 182 मौतें
तालिबान शासन की वजह से तबाह अफगानिस्तान पर प्रकृति भी कम आफत नहीं डाल रही है। अगस्त महीने में बेमौसम बारिश ने इस देश में ऐसा कहर बरपाया कि हर ओर तबाही का ही मंजर दिखा। इस बाढ़ और भूस्खलन ने कम से कम 182 अफगानियों को मौत के मुंह में भेज दिया। कुछ महीने पहले ही भूकंप ने इस देश को तबाह कर दिया था।
अफगानिस्तान में बाढ़ ही नहीं भूकंप ने भी किया तबाह
अफगानिस्तान के लोग तमाम तरह की आपदाओं का शिकार हो रहे हैं। जो तालिबान और आतंकवाद से बच रहे, वह कभी बाढ़ तो कभी भूकंप के शिकार हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 21 जून को पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप ने हजारों को बेघर कर दिया जबकि इसमें 1036 लोग मारे गए।
भारत में बाढ़ से कम से कम 192 लोगों की जान गई
बाढ़ ने इस साल पूरी दुनिया में विनाश लीला किया है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में जून से सितंबर में बाढ़ ने खूब तबाही मचाया। अत्यधिक वर्षा की वजह से देश के पूर्वोत्तर राज्यों विशेषकर असम में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 192 लोगों की जान गई है।
ब्राजील में भी बाढ़ की तबाही, 233 मौतें
ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में भारी बारिश ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। पहाड़ी शहर में बाढ़ के पानी ने तबाही का ऐसा खेल खेला कि यहां कम से कम 233 लोगों की जान चली गई। पेट्रोपोलिस शहर कभी यहां के सम्राटों के अवकाश के लिए सबसे पसंदीदा शहर हुआ करता था लेकिन इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझने को मजबूर है।
दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 461 लोग मारे गए
दक्षिण अफ्रीका, बीते अप्रैल में भारी बारिश की वजह से भयंकर तबाही को झेला है। यहां के पूर्वी केप में बारिश की वजह से डरबन के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 461 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से हजारों लोग अभी भी बेघर हैं।
फिलीपींस में तूफान ने किया तबाह
बारिश, सूखा की तबाही के इतर फिलीपींस में तूफान मेगी ने भयानक तबाही मचाई। इस साल यहां आए मेगी तूफान ने कम से कम 214 लोगों की जिंदगियों को खत्म कर दिया। मेगी ने 10 अप्रैल को तबाही मचाना शुरू किया। हालांकि, फिलीपींस में हर साल दर्जनों तूफान आते हैं लेकिन इस बार मेगी ने भयानक रूप धारण कर लिया।
कहीं बाढ़ से तबाही तो पूर्वी अफ्रीका में सूखे ने ली जानें
एक तरफ दुनिया के कई देश साल 2022 में बाढ़ और भूस्खलन का दंश झेला तो पूर्वी अफ्रीका ने सूखे की वजह से अपने देश में विनाशकारी मंजर को देखा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 4 दशक से अधिक समय के इतिहास को देखें तो यह सबसे विनाशकारी सूखा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल पूर्वोत्तर युगांडा में भूखमरी से 200 से अधिक लोगों की मौत इस साल हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी अफ्रीका में सूखा की वजह से भूखमरी की स्थिति ऐसी है कि हमर 36 सेकेंड में एक मौत हो रही हे। यूएनओ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह स्थिति 2023 में बने रहने की उम्मीद है।
भूकंप ने इंडोनेशिया को किया त्राहि-त्राहि
इंडोनेशिया ने इस साल जबर्दस्त भूकंप के झटके झेले। बीते 21 नवम्बर को पश्चिमी इंडोनेशिया के सियांजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप से हर ओर त्राहि मच गई। भूकंप की वजह से कम से कम 334 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, इंडोनेशिया, पैसिफिक "रिंग ऑफ फायर" में स्थित है इसलिए यहां भूकंप का असर आए दिन होता रहता है।
मोरबी पुल हादसा में कम से कम 134 मौतें
गुजरात के मच्छु नदी पर बना मोरबी पुल बीते 30 अक्टूबर 2022 को टूट गया। इस हादसा में कम से कम 135 लोगों की जान चली गई। देश में घटी इस साल की सबसे दर्दनाक घटनाओं में मोरबी हादसा रहा।
पाकिस्तान में बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत
पाकिस्तान भी इस दशक का सबसे भयंकर बाढ़ इस साल झेला है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून से अक्टूबर तक रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ ने पाकिस्तान में हजारों घरों को बहा दिया। इस बाढ़ में कम से कम 1,739 लोगों की जान ले ली। बाढ़ की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी काफी खराब हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:
भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य
बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.