रोहित शर्मा की बेटी ने कॉपी किया बुमराह का एक्शन, वीडियो देख फैन बन गया यह स्टार खिलाड़ी

Published : Apr 03, 2020, 06:06 PM IST
रोहित शर्मा की बेटी ने कॉपी किया बुमराह का एक्शन, वीडियो देख फैन बन गया यह स्टार खिलाड़ी

सार

 तेज गेंदबाज का जसप्रीत बुमराह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समायरा उनका एक्शन कॉपी कर रही हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। इस महामारी के चलते खेल से जुड़े सभी इवेंट या तो रदद् हो चुके हैं या फिर उन्हें स्थागित कर दिया गया है। इस वजह से टीम इंडिया के क्रिकेटर लंबे समय से अपने घर में ही कैद हैं। टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी पहले चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर थे और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे और अब लॉकडाउन के कारण घर में रहने पर मजबूर हैं। इस बीच रोहित और उनकी बेटी समायरा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। हाल ही में तेज गेंदबाज का जसप्रीत बुमराह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समायरा उनका एक्शन कॉपी कर रही हैं। 

बुमराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मुझे लगता है कि उसने मुझसे बेहतर मेरा एक्शन कॉपी किया है। अब मैं सुरक्षित रूप से कह सकता हूं कि मैं उसका ज्यादा बड़ा फैन हूं ना कि वो मेरी फैन है।"

बुमराह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें रोहित और रितिका अपनी बेटी से बुमराह और शमी जैसे गेंदबाजों का एक्शन कॉपी करने को कह रहे हैं और समायरा इन गेंदबाजों का एक्शन कॉपी करने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच यह वीडियो लोगों में फिर से ऊर्जा भरने वाला है। 

रोहित शर्मा आमतौर पर परिवार के साथ जमकर मस्ती करते रहते हैं। खासकर बेटी के आने के बाद उनकी सोच और मानसिकता में भी खासा बदलाव आया है और इसका प्रभाव उनके खेल पर भी पड़ा है। टेस्ट से लेकर T-20 तक हर फॉर्मेट में उनका खेल निखरा है और अब वो बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। इससे पहले भी रोहित बेटी के साथ मस्ती करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। लॉकडाउन में घर के अंदर कैद होने के बावजूद रोहित घर में अकेलापन नहीं महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी उनके साथ है।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच