कोहली के सामने डाइव लगाकर रोहित ने पकड़ा कैच, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

Published : Nov 22, 2019, 07:42 PM ISTUpdated : Nov 22, 2019, 07:43 PM IST
कोहली के सामने डाइव लगाकर रोहित ने पकड़ा कैच, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

सार

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सेकेंड स्लिप से डाइव लगाकर कप्तान कोहली के सामने शानदार कैच पकड़ा। रोहित के इस कैच की चारो तरफ तारीफ हो रही है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर इस कैच को लेकर मजाक भी बना रहे हैं।   

कोलकाता. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम शानदार खेल दिखा रही है। भारत ने बांग्लादेश को 106 रनों पर समेटने के बाद 5 रनों की बढ़त भी ले ली है। इस दौरान भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सेकेंड स्लिप से डाइव लगाकर कप्तान कोहली के सामने शानदार कैच पकड़ा। रोहित के इस कैच की चारो तरफ तारीफ हो रही है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर इस कैच को लेकर मजाक भी बना रहे हैं। 

लोगों ने कोहली का मजाक बनाते हुए लिखा  कि रोहित भारतीय कप्तान के सामने से मौके छीन रहे हैं और कोहली उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

रोहित आमतौर पर आलसी रवैये के कारण आलोचकों के निशाने पर भी रहते हैं, पर इस कैच के दौरान रोहित ने गजब की फुर्ती दिखाई और उमेश की गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। 

कोहली के सामने साहा ने भी बेहतरीन कैच पकड़ा और इस बात को लेकर भी लोगों ने कोहली का मजाक बना लिया। 

 

PREV

Recommended Stories

Pakistan Cricketer: क्रिकेट में कोई इतना छोटा तो कोई 7 फीट से भी लंबा! इन दो खिलाड़ियों की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
India Women Asia Cup: हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से महामुकाबला!