शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे सचिन पर नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ये है वजह

Published : Apr 23, 2020, 10:34 AM IST
शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे सचिन पर नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ये है वजह

सार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। हर साल अपना जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाने वाले सचिन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह फैसला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे लोगों के सम्मान में लिया है।

नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। हर साल अपना जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाने वाले सचिन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह फैसला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे लोगों के सम्मान में लिया है। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी लगातार सबसे आगे रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस प्रयास में कई पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों को भी कोरोना का संक्रमण हो चुका है और इनमें से कुछ लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। 

सचिन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया "उन्होंने निश्चय किया है कि यह खुशियां मनाने का समय नहीं है। उनके अनुसार डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों को सम्मान देने का यह सबसे अच्छा तरीका होगा।" सचिन से जुड़े सूत्र ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर बात करते हुए वो काफी असहज थे।

कोरोना के खिलाफ जंग में दान कर चुके हैं 50 लाख

सचिन इससे पहले ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख और महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए हैं। सचिन के इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर कई फैन पेज लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी में एक फैन पेज ने सचिन की 40 ऐसी फोटो शेयर करने का एलान किया है, जो कुछ ही लोगों ने देखी हैं, जबकि दूसरा पेज पिछले कुछ समय में सचिन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में सभी को बताएगा। 

PREV

Recommended Stories

क्रिकेटर कौन सा बैट इस्तेमाल करते हैं? जानिए किस खिलाड़ी के पास है सबसे महंगा बैट
Duleep Trophy: T20 के स्टार वैभव अब रेड बॉल में मचाएंगे धमाल? कोच से ली 6 दिन की स्पेशल क्लास