टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पर लगे गंभीर आरोप, FIR में पत्नी और बेटे का नाम भी शामिल

Published : Oct 17, 2019, 08:57 PM IST
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पर लगे गंभीर आरोप, FIR में पत्नी और बेटे का नाम भी शामिल

सार

दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, उनके बेटे और सहयोगी संजीव गोयल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली. दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, उनके बेटे और सहयोगी संजीव गोयल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। ये आरोप लंदन में रहने वाली बुजुर्ग महिला संध्या शर्मा पंडित ने लगाए हैं। 

महिला ने लगाए कई आरोप 
सर्वप्रिया विहार के एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल में मनोज प्रभाकर रहते हैं और दूसरी मंजिल में आरोप लगाने वाली महिला का घर है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि प्रभाकर ने पहले उसके घर के फर्जी कागजात बनवाए और फिर घर का ताला तोड़कर उसमें अपने किसी जानने वाले व्यक्ति को ठहराया और उसका पूरा सामान भी चोरी कर लिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी दी और डेढ़ करोड़ रुपये भी मांगे।

2018 से खाली था घर 
पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने 1995 में विनोद सलूजा नाम के बिल्डर से यह मकान खरीदा था। फ्लैट में जरूरत का सारा सामान पहले से था। 2006 तक महिला अपने पति के साथ यहां रही। इसके बाद दोनों लंदन चले गए और घर में उसका देवर और अन्य पारिवारिक दोस्त रहने लगे। 2018 में इन लोगों ने भी घर छोड़ दिया और तभी से घर खाली हो गया।  

इसी साल महिला को पता चला कि उसके घर में कोई रह रहा है और घर का ताला तोड़कर बाहर का गेट भी बदल दिया गया है। सितंबर के महीने में महिला वापस अपने घर आई तो उसने देखा कि घर के अंदर एक आदमी रह रहा है। उस आदमी ने महिला को बताया कि वह मनोज प्रभाकर का किरायेदार है। जब महिला ने इस बारे में मनोज से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मकान उनका है। 

महिला ने आरोप लगाए हैं कि जब उसने पुलिस को मामले की सूचना दी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और साथ में डेढ़ करोड़ भी मांगे गए।  

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दिल्ली के हौजखास थाने में मनोज प्रभाकर,उनके परिवार और सहयोगी संजीव गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
 

 

PREV

Recommended Stories

Virat Kohli News: RCB तो फाइनल में, पर 10 साल से इस एक चीज़ के लिए तरस रहे किंग कोहली!
Kal Ka Match Kon Jeeta: RCB Vs GT, Who Won Yesterday's IPL Match?