शाहिद अफरीदी ने PM मोदी को कहे थे अपशब्द, मोहम्मद शमी-युवराज सिंह अब भी ट्विटर पर करते हैं फॉलो

Published : May 21, 2020, 12:00 PM ISTUpdated : May 21, 2020, 12:01 PM IST
शाहिद अफरीदी ने PM मोदी को कहे थे अपशब्द, मोहम्मद शमी-युवराज सिंह अब भी ट्विटर पर करते हैं फॉलो

सार

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे, लेकिन क्रिकेटर युवराज सिंह उन्हें सोशल मीडिया ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे, लेकिन क्रिकेटर युवराज सिंह उन्हें सोशल मीडिया ट्विटर पर फॉलो करते हैं। ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने उल्टे-सीधे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जब शाहिद ने पीएम नरेंद्र मोदी को बुरा-भला कहा था, तो उस समय में भारत में उनके करीबी दोस्त माने जाने वाले हरभजन सिंह और युवराज सिंह खुल कर उनके विरोध में आए थे। 

दोस्ती नहीं रखने की बात कही
युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने तब कहा था कि वे शाहिद अफरीदी से दोस्ती नहीं रखेंगे। इसके बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन युवराज सिंह अभी भी शाहिद अफरीदी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। उन्हें फॉलो करने वालों में मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। 

दिया था विवादित बयान
शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और शिखर धवन ने उन्हें जम कर लताड़ लगाई थी।

किसे फॉलो करते हैं अफरीदी
भारतीय क्रिकेटरों में शाहिद अफरीदी को जहां युवराज सिंह और  मोहम्मद शमी फॉलो करते हैं, शाहिद खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह को फॉ़लो करते हैं। हरभजन सिंह को फॉलो करना उन्होंने छोड़ दिया है। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 29May 2026: RR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 73वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: शतक से चूके, लेकिन इतिहास रच गए! वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया कमाल