Asia Cup Trophy Controversy: महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में अगर भारत चैंपियन बनता है, तो ट्रॉफी प्रेजेंटेशन चर्चा में आ सकता है। ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मौजूदगी से 2025 के पुरुष एशिया कप का विवाद फिर सुर्खियों में आ सकता है।

Women T20 Asia Cup 2026: वूमेन्स टी20 एशिया कप में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब उसकी नजर खिताब जीतने पर है। लेकिन अगर भारतीय टीम 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में चैंपियन बनती है, तो मैच के बाद होने वाला ट्रॉफी प्रेजेंटेशन एक बार फिर चर्चा का विषय बन सकता है।

क्या था एशिया कप ट्रॉफी विवाद?

दरअसल, पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल के बाद ट्रॉफी को लेकर काफी विवाद हुआ था। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद प्रेजेंटेशन समारोह में काफी हंगामा देखने को मिला था। पिछले साल यानी 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने दुबई में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में काफी देरी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के बजाय किसी न्यूट्रल अधिकारी से ट्रॉफी स्वीकार करना चाहती थी। आखिरकार स्थिति ऐसी बनी कि भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी नहीं दी गई और टीम ने बिना सिल्वरवेयर के ही अपनी जीत का जश्न मनाया। इस घटना ने क्रिकेट जगत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

क्या महिला टीम के साथ भी होगा ऐसा?

अब महिला एशिया कप के फाइनल में अगर मोहसिन नकवी मौजूद रहते हैं और भारत खिताब जीतता है, तो पिछले साल की घटना एक बार फिर चर्चा में आ सकती है। हालांकि, अभी तक भारतीय टीम या BCCI की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ऐसी स्थिति आने पर टीम का रुख क्या होगा। बताया जा रहा है कि ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी 13 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम चैंपियन बनती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या टीम इंडिया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करेगी या नहीं?

और पढे़ं- India vs Pakistan: ICC ला रहा बड़ा फॉर्मूला, हर साल हो सकता है महामुकाबला- जानें क्या है प्लान

फाइनल जीतने की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम

फिलहाल भारतीय टीम का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रन से हराया। इसके बाद टीम ने हांगकांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद टीम ने पाकिस्तान को भी सात विकेट से मात दी। इस तरह भारतीय टीम शानदार लय में है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अब अगर टीम इंडिया फाइनल भी जीत जाती है, तो 13 सितंबर को सिर्फ चैंपियन बनने की खुशी ही नहीं होगी, बल्कि ट्रॉफी कौन सौंपेगा और प्रेजेंटेशन में क्या होगा, यह सवाल भी सुर्खियों में बना रह सकता है।

महिला टी20 एशिया कप 2026 को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल कब है?

महिला टी20 एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाना है।

2. एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद क्यों हुआ था?

2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इसके बाद प्रेजेंटेशन समारोह काफी चर्चा में रहा।

3. अगर भारत महिला एशिया कप जीता तो ट्रॉफी कौन देगा?

मोहसिन नकवी के फाइनल में चीफ गेस्ट होने की उम्मीद है। ऐसे में भारत के चैंपियन बनने पर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर सवाल उठ सकते हैं।