घर में रहकर भी अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे हैं शाकिब अल हसन, फेसबुक पर शेयर किया दर्द

Published : Mar 24, 2020, 05:34 PM IST
घर में रहकर भी अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे हैं शाकिब अल हसन, फेसबुक पर शेयर किया दर्द

सार

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपने घर पर रहकर भी अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने फेसबुक अपना दर्द शेयर किया है। शाकिब ने फेसबुक पर अफना दर्द शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग विदेश से अपने घर लौट रहे हैं उन्हें 14 दिनों तक खुद को घर में कैद रखने की जरूरत है। 

ढाका. बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपने घर पर रहकर भी अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने फेसबुक अपना दर्द शेयर किया है। शाकिब ने फेसबुक पर अफना दर्द शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग विदेश से अपने घर लौट रहे हैं उन्हें 14 दिनों तक खुद को घर में कैद रखने की जरूरत है। आप अपने परिवार के लोगों को भी अपने पास नहीं बुला सकते। शाकिब अमेरिका से वापस लौटे हैं और फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। इस वजह से वो अपनी बेटी से भी नहीं मिल पा रहे हैं।

शाकिब ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने अमेरिका से फ्लाइट पकड़ने के बाद लगातार सफाई का ध्यान रखा है औऱ सतर्कता बरती है। उन्हें कोरोना के संक्रमण का डर भी लग रहा था। घर के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और 14 दिनों तक किसी से नहीं मिलेंगे। इस वजह से वो अपने परिवार से भी नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी बेटी उनसे ज्यादा दूर नहीं है, पर वो चाहकर भी उससे नहीं मिल सकते। एक पिता के लिए यह वाकई दर्द भरा होता है। 

फिक्सिंग से जुड़ी जानकारी छिपाने पर बैन झेल रहे हैं शाकिब
बांग्लादेश के इस स्टार खिलाड़ी ने मैच फिक्सिंग की जानकारी ICC को नहीं दी थी, जिसकी वजह से उन पर 1 साल का बैन लगाया गया है। शाकिब से एक बुकी ने कई बार बात करने की कोशिश की थी, पर उन्होंने बुकी के साथ बात करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। ICC के नियम के अनुसरा ऐसे मामलों की जानकारी ICC को देना हर खिलाड़ी के लिए जरूरी होता है, पर शाकिब ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद उन पर 1 साल का बैन लगाया गया है। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Match, IND vs ENG 2nd T20 Result: कल का मैच कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच का टर्निंग पॉइंट
IND vs ENG 2nd T20 LIVE: कितने बजे होगी सबसे तेज बारिश? देखें अगले 4 घंटों का वेदर चार्ट