क्रिकेट जगत को लगा सदमा: रॉड मार्श को श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद ही Shane Warne का निधन

Published : Mar 04, 2022, 08:14 PM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 08:34 PM IST
क्रिकेट जगत को लगा सदमा: रॉड मार्श को श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद ही Shane Warne का निधन

सार

52 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हो गया। उन्होंने कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉड मार्श के निधन पर श्रद्धांजलि दी थी।

स्पोर्ट्स डेस्क। 52 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हो गया। उन्होंने कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉड मार्श के निधन पर श्रद्धांजलि दी थी। शेन वार्न थाइलैंड में थे। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। एक दी दिन में दो ख्यात खिलाड़ियों के निधन की खबर से क्रिकेट जगत को सदमा लगा है।

शेन वॉर्न की फिरकी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने कई सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया था। उनके आंकड़े भी उनकी महानता को प्रदर्शित करते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 145 टेस्ट मैचों में उन्होंने 708 विकेट अपनी झोली में डाले। साल 2007 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। 

74 साल की उम्र में रॉड मार्श का निधन
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के चलते वह शुक्रवार को चल बसे। रिकी पोंटिंग और शेन वार्न ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। रॉड मार्श को 2009 में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। रॉड मार्श पिछले गुरुवार को क्वींसलैंड में एक चैरिटी मैच के लिए जाते समय बीमार पड़ गए थे।

विकेटकीपर थे रॉड मार्श 
मार्श विकेटकीपर थे। उन्होंने 355 विकेट गिराने में भूमिका निभाई थी। यह उनके रिटायरमेंट के समय एक विश्व रिकॉर्ड था । उन्होंने 1970-1984 के बीच 96 टेस्ट में 3,633 रन बनाए थे। उन्होंने 92 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे। वह अभी भी एडम गिलक्रिस्ट और इयान हीली के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक विकेट गिराने वाले कीपर की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन में दो खिलाड़ियों ने दुनिया को कहा अलविदा

पोंटिंग ने कहा- हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया
ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में मार्श के साथ काम करने वाले पोंटिंग ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है। रॉड मार्श एक महान खिलाड़ी, एक महान कोच और उन सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक थे, जिनसे मैं कभी मिला हूं। मेरे विचार रोस, पॉल, डैन और जेमी के साथ हैं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच