शिवम दुबे ने तोड़ा स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड, एक ही ओवर में खाए 4 छक्के

Published : Feb 02, 2020, 03:34 PM ISTUpdated : Feb 02, 2020, 04:13 PM IST
शिवम दुबे ने तोड़ा स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड, एक ही ओवर में खाए 4 छक्के

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5वें T-20 मैच में शिवम दुबे एक ओर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। दुबे ने अपने इस ओवर में 34 रन लुटाए और इसी के साथ स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

माउंट मौंगानुई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5वें T-20 मैच में शिवम दुबे एक ओर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। दुबे ने अपने इस ओवर में 34 रन लुटाए और इसी के साथ स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिन्नी ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन खर्चे थे। शिवम के ओवर से पहले न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष कर रही थी और रन रेट का दबाव बढ़ता जा रहा था। पर दुबे के ओवर में 34 रन बटोरने के बाद कीवी टीम मैच में वापस आ गई। 

T-20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज
 

गेंदबाजरन लुटाएविरोधी टीमसाल 
शिवम दुबे           34               न्यूजीलैंड2020
स्टुअर्ट बिन्नी          32              वेस्टइंडीज2016
सुरेश रैना         26               साउथ अफ्रीका 2012

10वें ओवर में खाए 34 रन 

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम परेशानी में थी। उसके 3 विकेट गिर चुके थे और 11 ओवरों में 100 रनों की जरूरत थी। इसके बाद शिवम दुबे ने एक ही ओवर में 34 रन लुटा दिए। उन्होंने शुरुआती 2 और आखिरी 2 गेंदों में छक्के खाए। इसके साथ ही उन्होंने एक नो बॉल भी फेंकी। इस गेंद पर भी सुंदर ने चोका छोड़ दिया और दुबे भारत का सबसे घटिया t-20 ओवर फेंकने में मदद की।

PREV

Recommended Stories

IPL 2026: RCB को खरीदने के लिए लगी अरबों की बोली, आखिर किसने मारी बाजी?
2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 सीजन से पहले ही 2 साल के लिए बैन हुआ ये खिलाड़ी?