पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने क्यों कहा- 'इंडियन क्रिकेट को अब भगवान ही बचाए', जानें क्या है पूरा मामला

Published : Aug 08, 2019, 09:20 AM IST
पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने क्यों कहा- 'इंडियन क्रिकेट को अब भगवान ही बचाए', जानें क्या है पूरा मामला

सार

डीके जैन को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के मेंबर संजीव गुप्ता ने पत्र लिखकर शिकायत की थी। जिसके बाद डीके जैन ने द्रविड़ को नोटिस भेजा। इससे पहले भी संजीव ने सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी।

मुंबई. इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को भारतीय बीसीसीआई ने नोटिस भेजा है। बीसीसीआई ने लोकपाल डीके जैन से टकराव की स्थिती को लेकर ये नोटिस भेजा है। द्रविड़ एनसीए के प्रमुख के होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट भी हैं। इसपर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर कहा- भारतीय क्रिकेट को अब भगवान ही बचाए। 

क्या है मामला
डीके जैन को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के मेंबर संजीव गुप्ता ने पत्र लिखकर शिकायत की थी। जिसके बाद डीके जैन ने द्रविड़ को नोटिस भेजा। इससे पहले भी संजीव ने सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी। वहीं इस पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा, खबरों में बने रहने का ये बेहतर तरीका है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'हितों के टकराव नाम का नया फैशन इंडियन क्रिकेट में चल रहा है। यह खबरों में बने रहने के बेहतर तरीका है। भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए। अब द्रविड़ को बीसीसीआई ने हितों के टकराव का नोटिस भेजा है।'

 

हरभजन बोले- पता नहीं क्या चल रहा है

सौरभ गांगुली के बाद अब द्रविड़ के समर्थन में हरभजन सिंह भी आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- 'आपको भारतीय क्रिकेट में उनसे बेहतर इंसान नहीं मिल सकता। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना, उन्हें बेइज्जत करने के समान है। क्रिकेट की बेहतरी के लिए उनका साथ चाहिए। हां, भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए।'


सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को भेजा नोटिस

इससे पहले सचिन को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के साथ मुंबई इंडियंस, वहीं सौरभ गांगुली गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े होने और लक्ष्मण को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े रहने के लिए नोटिस भेजा था।  

PREV

Recommended Stories

Ind vs SA: अभिषेक शर्मा से ज्यादा उनकी बहन को किया जा रहा ट्रोल, सामने आई ये वजह
PAK vs NZ Match: बारिश ने रद्द कराया सुपर-8 का पहला मैच, आगे की राह हुई अब और मुश्किल