एक ही मैच में रोहित ने बनाए तीन रिकॉर्ड, क्रिस गेल और कप्तान कोहली को छोड़ा पीछे

रोहित ने कैरिबयाई बल्लेबाज क्रिस गेल पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम अब 96वें मैचों में 107 छक्के हो गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के मारे थे। वहीं उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं। रोहित ने दूसरे टी-20 मैच में 51 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। पूरी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।  रोहित शर्मा के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड  भी है।  

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2019 3:57 AM IST / Updated: Aug 05 2019, 09:42 AM IST

लॉडरहिल. टीम इंडिया के ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को नया कीर्तीमान अपने नाम कर लिया है। वे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान दूसरा छक्का मारकर बनाया है।  उन्होंने कैरिबयाई बल्लेबाज क्रिस गेल पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम अब 96वें मैचों में 107 छक्के हो गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के मारे थे। वहीं उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं। रोहित ने दूसरे टी-20 मैच में 51 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। पूरी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।  रोहित शर्मा के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड  भी है।  

टी-20 के सिक्सर किंग

टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने की लिस्ट में 107 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं 105 के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद 103 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, 92 के साथ न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो, न्यूजीलैंड के 91 छक्कों के साथ ब्रेंडन मैक्कुलम शामिल है। 

 

भारत ने जीती सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। रविवार को खेले घए मुकाबले में बारिश की वजह से भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया। भारत ने ये मैच 22 रन से जीता। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन का लक्ष्य दिया था। बारिश की वजह खेल को रोक दिया गया। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 98 रन बना लिये। मैच फिर शुरू नहीं हो सका, और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया। यह मुकाबला अमेरिका के लॉडरहिल शहर में खेला जा रहा था। 

 

कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया। अब उनके टी-20 मैच में 17 फिफ्टी हो चुकी हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 4 शतक भी हैं। वहीं 50 रन की पारी खेलने के मामले में वे कप्तान कोहली से आगे निकल गए हैं। जहां रोहित ने 21 अर्धशतकीय पारी खेली हैं तो वहीं कोहली के नाम 20 पारियां दर्ज है। रोहित के टी-20 इंटरनेशनल में 2400 रन हैं। 

Share this article
click me!