मलिंगा की तरह गेंदबाजी करता है यह बॉलर, स्पीड गन की गलती से बन गया स्टार

मसिथा की गेंद के बारे में अफवाह इतनी तेजी से फैली की वो रातो रात स्टार बन गए। श्रीलंका ही नहीं दुनियाभर के क्रिकेट फैन और खिलाड़ियों ने उनका नाम सुना और इस पर चर्चा की।

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2020 11:44 AM IST / Updated: Jan 22 2020, 05:19 PM IST

नई दिल्ली. स्पीडोमीटर की गलती ने श्रीलंका के मसिथा पाथिराना को रातो रात स्टार बना दिया। अंडर 19 के खिलाड़ियों में आपको भले ही श्रीलंका के किसी खिलाड़ी का नाम न पता हो पर मलिथा का नाम आप सुन चुके होंगे। मसिथा ने भारत के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को एक गेंद फेकी थी, जिसकी गति स्पीड गन के मुताबिक 175 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस हिसाब से उनकी यह गेंद क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद थी, क्योंकी इससे पहले सबसे तेज गेंद 161.3KPH रिकॉर्ड की गई थी। हलांकि, यह स्पीड गन की गलती से हुआ था और इस गेंद की स्पीड इससे कहीं कम थी। 

मसिथा की गेंद के बारे में अफवाह इतनी तेजी से फैली की वो रातो रात स्टार बन गए। श्रीलंका ही नहीं दुनियाभर के क्रिकेट फैन और खिलाड़ियों ने उनका नाम सुना और इस पर चर्चा की। अंडर 19 क्रिकेट के जरिए हर खिलाड़ी दुनिया की नजरों में आना चाहता है। इसके लिए वो दिन रात मेहनत भी करता है, पर श्रीलंका के इस गेंदबाज को यह सब कुछ स्पीड गन की गलती से ही हासिल हो गया। 

Latest Videos

शोएब अख्तर के नाम है सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड  
क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे तेज गेंद 161.3KPH रिकॉर्ड की गई है। यह गेंद पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट ने 161.1KPH की स्पीड से बॉल की थी। यह गेंद भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ही फेकी गई थी। तीसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का नाम आता है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1KPH की रफ्तार से गेंद फेकी थी।    

 

7 रन देकर लिए थे 6 विकेट
मसिथा इससे पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। उनका गेंदबाजी एक्शन श्रींलकन दिग्गज मलिंगा से मिलता जुलता है। इस वजह से भी वो चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक मैच में 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे। तब भी उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस मैच में उन्होंने मलिंगा की तरह सटीक यॉर्कर भी फेकी थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस में चीख-पुकार, बिखर गई बोगियां-एक दूसरे पर गिरे लोग
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती