आथिया और राहुल के रिश्ते को सुनील शेट्टी की मंजूरी, बोले 'वह हमारे परिवार में फिट बैठता है'

Published : Jan 03, 2020, 05:15 PM IST
आथिया और राहुल के रिश्ते को सुनील शेट्टी की मंजूरी, बोले 'वह हमारे परिवार में फिट बैठता है'

सार

सुनील ने कहा " हम दोनों अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनसे भी प्यार करते हैं, जिन्हें वो डेट कर रहे हैं। पेशे से ज्यादा जिंदगी में खुश रहना जरूरी है। हम सब खुश हैं।"  

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी के रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है। लोकेश राहुल को लेकर सुनील शेट्टी का कहना है कि आथिया जिसे डेट कर रही है वो मुझे भी प्यारा है। आथिया के अलावा सुनील ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड तानिया श्राफ को लेकर भी कहा है कि तानिया उन्हें पसंद हैं और उनको अहान या आथिया के रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। 

सुनील ने कहा " हम दोनों अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनसे भी प्यार करते हैं, जिन्हें वो डेट कर रहे हैं। पेशे से ज्यादा जिंदगी में खुश रहना जरूरी है। हम सब खुश हैं।"

आगे बोलते हुए सुनील शेट्टी ने कहा "मुझे अहान की गर्लफ्रेंड से प्यार है, मुझे वो भी प्यारा है जिसे आथिया अपने लिए देख रही है। मुझे और माना को इससे कोई दिक्कत नहीं है। अहान और आथिया दोनों खुश हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि ये दोनों अच्छे परिवारों से हैं। दोनों का स्वभाव नम्र है और दोनों ही हमारे परिवार में एक दस्ताने की तरह फिट बैठते हैं।"

आथिया और राहुल ने नए साल की छुट्टियां साथ में बिताई थी। इस दौरान राहुल ने आथिया के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें दोनों एक फोन बूथ में नजर आ रहे थे और राहुल ने एस फोटो में कैप्शन लिखा था "हेलो देवी प्रसाद।" यह डायलॉग सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी का है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच