2 महीने बाद पत्नि से मिल अपने इमोशन नहीं रोक पाया ये खिलाड़ी, लंदन की सड़क पर ही करने लगे ये काम

Published : Aug 21, 2021, 08:03 AM IST
2 महीने बाद पत्नि से मिल अपने इमोशन नहीं रोक पाया ये खिलाड़ी, लंदन की सड़क पर ही करने लगे ये काम

सार

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी पत्नी देविका शेट्टी (Devika Shetty) से 65 दिन बाद मिलें। दोनों ने अपने मिलन का जश्न मनाते हुए लंदन की सड़क पर एक साथ डांस किया।  

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका (SriLanka) के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव डायरेक्ट इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। जहां सीनियर भारतीय टीम पहले से ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों (India vs England) की सीरीज खेलने के लिए मौजूद है। यहां पहुंचने के बाद शॉ और यादव को जरूरी कोविड प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा। इस बीच सूर्या की वाइफ भी भारत से इंग्लैंड पहुंच गई। 65 दिन बाद अपनी पत्नि देविका शेट्टी को देख सूर्या से रहा नहीं गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने के बाद लंदन की सड़क पर साथ में डांस किया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं, SKY और उनकी वाइफ का ये डांस...

भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया। SKY ने उनके पोस्ट को कैप्शन दिया,  65 दिनों बाद जब आप उसे देखते हैं, लंदन की सड़क पर देविशा के साथ डांस। सूर्या का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक 1.75 लाख से ज्यादा लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। बता दें कि जून में ये बल्लेबाज श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था, तब से यह कपल एक-दूसरे से दूर था। उनके दोबारा मिलने पर दोनों अपनी खुशी को नहीं रोक पाए और उन्होंने लंदन की सड़कों पर डांस कर इंजॉय किया। 

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और अवेश खान के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड बुलाया गया था। दोनों खिलाड़ी 3 अगस्त को श्रीलंका से सीधे  यूनाइटेड किंगडम पहुंचे थे। जहां अपना क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद अब ये दोनों टीम के साथ ट्रेनिंग में जुड़ गए है। यहां टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने तीसरे मैच की तैयारी कर रही है, जो 25 अगस्त से शुरू होगा।

ये भी पढे़ं- बेहद क्यूट है इस खिलाड़ी की बीवी और बच्ची, लंदन में इस तरह इंजॉय कर रही फैमिली

कोई है नेता, तो कोई नर्स, ये है सचिन से लेकर विराट तक 10 भारतीय क्रिकेटर की बहनें
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल