T20 स्पाट फिक्सिंग: साथियों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल था पाकिस्तानी क्रिकेटर, फरवरी में सजा

Published : Dec 10, 2019, 11:18 AM IST
T20 स्पाट फिक्सिंग: साथियों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल था पाकिस्तानी क्रिकेटर, फरवरी में सजा

सार

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को टी20 स्पाट फिक्सिंग मामले में साथी क्रिकेटरों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया

लंदन: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को टी20 स्पाट फिक्सिंग मामले में साथी क्रिकेटरों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया। दो अन्य व्यक्तियों युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज ने पीएसएल खिलाड़ियों को रिश्वत की पेशकश की बात कबूल की है ।

तीनों की सजा फरवरी में तय की जायेगी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि 2016 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी फिक्सिंग का प्रयास किया गया था जबकि पीएसएल 2017 में मैच फिक्स किये गए । दोनों मामलों में इस सलामी बल्लेबाज ने एक ओवर की पहली दो गेंदों पर रन नहीं बनाये जिसके बदले में उसे पैसे दिये गए।

जमशेद ने पीएसएल में नौ फरवरी को इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच में खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिये उकसाया था। जमशेद ने पाकिस्तान के लिये टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेले हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

SRH vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें हैदराबाद बनाम चेन्नई IPL मुकाबला?
SRH vs CSK: क्या अभिषेक-हेड की जोड़ी का तोड़ निकाल पाएंगे चेन्नई के गेंदबाज? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट