Exclusive Interview : आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड.. जोगिंदर शर्मा को क्यों लगा कि अब जीत लेंगे वर्ल्ड कप

Published : Sep 24, 2019, 08:46 AM ISTUpdated : Sep 24, 2019, 11:33 AM IST
Exclusive Interview : आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड.. जोगिंदर शर्मा को क्यों लगा कि अब जीत लेंगे वर्ल्ड कप

सार

भारत 12 साल पहले आज ही के दिन जोहानेसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था। पाकिस्तान को पांच रन से हराया। मैच का सबसे ज्यादा रोमांच आखिरी ओवर में था। पाकिस्तान को जीत के लिए 6 बॉल पर 13 रन चाहिए थे। क्रीज पर मिस्बाह-उल-हक थे। 

स्पेशल डेस्क. भारत 12 साल पहले आज ही के दिन जोहानेसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था। पाकिस्तान को पांच रन से हराया। मैच का सबसे ज्यादा रोमांच आखिरी ओवर में था। पाकिस्तान को जीत के लिए 6 बॉल पर 13 रन चाहिए थे। क्रीज पर मिस्बाह-उल-हक थे। धोनी ने जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर दिया। जोगिंदर शर्मा ने इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

जोगिंदर शर्मा की पहली गेंद वाइड चली गई। फिर अगली गेंद फेंकी, जिसपर मिस्बाह चूक गए। दूसरी गेंद फुलटॉस थी, जिसपर मिस्बाह ने छक्का जड़ दिया। स्टेडियम में भारतीय फैन्स भारी टेंशन में दिख रहे थे। 4 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेला और गेंद शॉर्ट फाइन लेन की ओर गई। श्रीसंत ने कैच कर लिया और भारत T20 का वर्ल्ड चैंपियन बन गया। लेकिन आखिरी ओवर के तीन बॉल फेंकने के दौरान बहुत कुछ हुआ, जिसे खुद जोगिंदर शर्मा ने Asianet News Hindi को दिए Exclusive इंटरव्यू में बताईं।

सवाल. भारत की आखिरी ओवर में जीत हुई। ओवर करने से पहले पूरी टीम क्या सोच रही थी?
जवाब. हमारा फंडा क्लियर था। हम पाकिस्तान को पहले हरा चुके थे। हमे अपने आप पर पूरा भरोसा था।

सवाल. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। धोनी ने आखिरी ओवर आपको ही क्यों दिया?
जवाब.  मैंने धोनी भाई के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। कांउटी और बहुत लंबे वक्त तक साथ में रहे हैं। उनको मुझ पर भरोसा था क्योंकि हरभजन और मेरा एक-एक ओवर बचा हुआ था। लेकिन हरभजन ने पिछले ओवर में 3 छक्के खाएं थे। इसलिए मुझे आखिरी ओवर दिया गया।

सवाल. ऐसा कहा जाता है कि सभी ने आखिरी ओवर फेंकने से मना कर दिया था। क्या ऐसा कुछ था ?
जवाब. नहीं, ऐसा कुछ नहीं था।

सवाल. आपको गेंद देते वक्त धोनी ने आपसे क्या कहा था?
जवाब. धोनी ने कहा था कि तू कॉन्फिडेंट होकर बॉल फेंक। जो कुछ भी होगा बाद में मैं संभाल लूंगा। तू बस कॉन्फिडेंस रख।

सवाल. जब धोनी ने आपको फाइनल ओवर की जिम्मेदारी दे दी, उस वक्त आपके मन में क्या-क्या बातें चल रही थीं?
जवाब. मेरे मन में एक ही बात थी कि पाकिस्तान को हम पहले भी हरा चुके थे और आज भी हराएंगे। मुझे अपनी गेंदबाजी पर विश्वास था।

सवाल. पहली गेंद ऑफ स्टम्स से थोड़ी बाहर थी। अंपायर ने इसे वाइड दे दिया। इस एक एक्स्ट्रा रन पर क्या किसी खिलाड़ी ने कमेंट किया? उस वक्त आप नर्वस हुए थे? आपके मन में क्या चल रहा था?
जवाब. पहली गेंद वाइड हुई, लेकिन स्विंग होकर हुई। मुझे खुशी हुई क्योंकि मेरी बॉल स्विंग होने लगी। मुझे और कॉन्फिडेंट आ गया कि अब मैं मिस्बाह-उल-हक को चकमा देने में सफल रहूंगा।

सवाल. पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद शानदार रही और उसपर कोई रन नहीं बना। इस बॉल पर धोनी या टीम मेंबर ने आपके पास आकर क्या कहा?
जवाब. हमारी प्लानिंग थी कि आखिरी गेंद तक रणनीति में कोई चेंज नहीं करेंगे। दूसरी गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर थी, जिसे मिस्बाह-उल-हक ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मार दिया।

सवाल. आप दो गेंद में 7 रन दे चुके थे। अब पाकिस्तान को 4 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। उस दौरान क्या स्ट्रेटजी चेंज करने का खयाल आया। क्या धोनी या अन्य साथी ने कुछ कहा?
जवाब. मुझे पता था मिस्बाह स्कूप खेलने जाएंगे। गेंद स्विंग हो रही थी। इसलिए मैंने कोई चेंज नहीं किया। धोनी ने श्रीसंत को थोड़ा आगे लेकर आ गए और नतीजा आपके सामने है।

सवाल. भारत टी20 फॉर्मेट के विरोध में था, लेकिन खिताब इंडिया ने ही जीता ?
जवाब. कोई भी नई चीज आती है तो उसका विरोध होता है। हमने इसका विरोध किया था। लेकिन हमने मेहनत की और सफलता मिली।

"

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 29May 2026: RR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 73वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: शतक से चूके, लेकिन इतिहास रच गए! वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया कमाल