भारत की हार पर कांग्रेस नेता का विवादित ट्वीट, यूजर्स बोले- पाकिस्तान जीता इसके लिए आपको बधाई

Published : Oct 25, 2021, 11:32 AM ISTUpdated : Oct 25, 2021, 11:50 AM IST
भारत की हार पर कांग्रेस नेता का विवादित ट्वीट, यूजर्स बोले- पाकिस्तान जीता इसके लिए आपको बधाई

सार

कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेरा (Radhika Khera) ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत को टी20 विश्वकप में हराया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ महामुकाबले में भारत (India) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मैच हरा दिया। टी-20 विश्वकप (T20 world Cup) में पाकिस्तान से साथ भारत की ये पहली हार है।  वहीं, दूसरी तरफ भारत की हार में पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेरा (Radhika Khera) ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। राधिका ने लिखा- क्यों भक्तों, आ गया स्वाद ? करवा ली बेइज़्ज़ती? उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

 

एक यूजर्स ने लिखा- क्रिकेट में भारत की हार को मोदी की हार समझकर ये कांग्रेसी खुश हो रहे हैं,अब समझिए उनकी ऑडियोलॉजी सिर्फ सत्ता पाकर माल लूटना है, देश की जन भावनाओं से उनका कोई लेना देना नहीं है।

 

एक एन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- यह कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक हैं। वह 'भक्तों' का मज़ाक उड़ा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम एक मैच हार गई है। एक बार फिर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि जब भारत के दुश्मन जीतते हैं तो उसे प्यार होता है। कांग्रेस वास्तव में एक राष्ट्रविरोधी पार्टी है।

एक अन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- हां हमें दुख है कि हमारी टीम हार गई। हालांकि आपको और आपकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई।

 

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2021: भारत की हार में विलेन बने 7 खिलाड़ी, 29 साल में पहली बार पाक से हारी टीम इंडिया

T20 World Cup 2021: पावरफुल पंत का कमाल, एक हाथ से लगाए दो-दो सिक्स, पाकिस्तानी प्लेयर भी रह गए हैरान

PREV

Recommended Stories

Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?
'टुच्चे इंसान दफा हो जा वरना तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', किस पर और क्यों भड़के हरभजन सिंह