T20 World Cup 2021 IND vs NZ: सोशल मीडिया पर उड़ रही टीम इंडिया की खिल्ली, फैंस जमकर उड़ा रहे मजाक

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार ने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2021 8:36 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 28वें मुकाबले में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 110 रन बनाए। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने 33 गेंद शेष रहते हुए 111 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

यह न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पहली जीत है। वहीं भारतीय टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद टीम इंडिया के सामने स्थिति काफी विकट हो गई है। अब टीम को अपने शेष सभी मैच (3 मैच) तो जीतने ही होंगे साथ ही अन्य टीमों के परिणाम पर भी रहना होगा। टीम के लगातार शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद कम ही की जा सकती है। 

Latest Videos

उम्मीदों पर फिर खरे नहीं उतरे बल्लेबाज 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। पहले ही ओवर से बल्लेबाजों पर दबाव साफ देखा जा सकता था। स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम साधारण स्कोर पर सिमट गई। बल्लेबाजों की नाकामी दूसरे मैच में जारी रही। केएल राहुल (18 रन), ईशान किशन (4 रन), रोहित शर्मा (14 रन), कप्तान विराट कोहली (9 रन), रिषभ पंत (12 रन) और शार्दुल ठाकुर (शून्य) कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। 

इसके अलावा हार्दिक पांड्या (23) एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। टीम मैनेजमेंट द्वारा लगातार मौके दिए जाने के बावजूद वे कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने 19 गेंदों में 26 रन बनाकर अंत के ओवर्स में संघर्ष किया लेकिन इससे टीम को कोई खास फायदा नहीं हुआ। जडेजा टीम की ओर से टॉप स्कोरर भी रहे। 

न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट फैंस के सब्र का बांध सा टूट गया है। फैंस टीम इंडिया की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मैच खत्म होते ही मीम्स की बाढ़ सी आ गई। क्रिकेट लगातार दूसरे मैच में टीम इंडिया को इस तरह से मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं। आइये आपको दिखाते हैं आखिर टीम इंडिया को लेकर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ेंः 

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला ये 'द्रोणाचार्य' बन सकता है पाक टीम का मुख्य कोच

T20 World Cup 2021: देश भक्ति के सवाल पर मोहम्मद शमी का ये जवाब सुनकर गदगद हो जाएगा हर भारतीय का दिल

लुक्स में किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं है शाहीद अफरीदी के होने वाले दामाद, T20 WC में इस तरह मचा रहे धमाल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts