T20 World Cup 2021: भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के कपिल देव, कहा- IPL नहीं देश होना चाहिए पहली प्राथमिकता

Published : Nov 08, 2021, 05:51 PM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 05:53 PM IST
T20 World Cup 2021: भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के कपिल देव, कहा- IPL नहीं देश होना चाहिए पहली प्राथमिकता

सार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) से बाहर हो चुकी है। इस बात से क्रिकेट फैंस के साथ ही कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी काफी नाराज हैं। पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव (Kapil Dev) टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। कपिल देव ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम होनी चाहिए लेकिन बदकिस्मती से उनकी पहली प्राथमिकता आईपीएल (IPL) बन गया है। खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए। उनकी पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम होनी चाहिए और आईपीएल दूसरी। कपिल देव ने ये भी कहा कि बीसीसीआई (BCCI) को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। 

फिर दुगनी ताकत से खड़ी होगी टीम-

कपिल देव ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज हमारे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिल रहे हैं लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। कपिल ने माना कि अत्यधिक खेल से भी खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ रहा है। आईपीएल और वर्ल्ड कप के बीच समय होना चाहिए था जिससे खिलाड़ियों को थकान मिटाने और तैयारी के लिए उचित समय मिलता। कपिल ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप से बाहर होने से भारतीय क्रिकेट खत्म नहीं हो गया है। हमारी टीम दुगनी ताकत से फिर खड़ी होगी। 

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने प्रदर्शन से किया निराश-

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया है। टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। सोमवार को टीम इंडिया अपने अंतिम मुकाबले में नामीबिया क्रिकेट टीम (Namibia Cricket Team) से भिड़ेगी। हालांकि इस मुकाबले का कोई महत्व नहीं रह गया है क्योंकि टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कमजोर टीमों पर जोर आजमाइश कर टीम इंडिया ने अपनी लाज बचाने का प्रयास किया। पाक के खिलाफ पहले मैच में टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से पीट दिया। इसके बाद कमजोर टीमों अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराया। 

यह भी पढ़ें- 

T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी टूटी, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर 

T20 World Cup 2021 NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, भारत वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्या करेंगे रवि शास्त्री? बन सकते हैं इस टीम के कोच

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच