टी20 विश्वकप: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन? ताबड़तोड़ बैटिंग के खेल में इन 9 गेंदबाजों ने मचा दिया गदर

Published : Oct 12, 2022, 01:02 PM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 01:04 PM IST
टी20 विश्वकप: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन? ताबड़तोड़ बैटिंग के खेल में इन 9 गेंदबाजों ने मचा दिया गदर

सार

टी20 विश्वकप में कुल 9 गेंदबाजों ने 5 विकेट चटकाने का कारनाम किया है। यह अलग बात है कि इस लिस्ट में भारत का कोई भी गेंदबाज नहीं है। सबसे ज्यादा श्रीलंकाई स्पिनर्स ने गदर मचाया जिनकी गेंदों की धुन पर बल्लेबाज नाचते रहे।

T20 World Cup Best Bowlers. टी20 मैच को सिर्फ बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है क्योंकि इस गेम में ताबड़तोड़ बैटिंग ही देखने को मिलती है। यहां तक कि कोई गेंदबाज 6 रन प्रति ओवर की औसत से रन देता है तो उसे बेहतर गेंदबाज माना जाता है। कोई गेंदबाज 3 विकेट चटका दे तो उसे 5 विकेट की तरह देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टी20 में एक गेंदबाज को सिर्फ 4 ओवर गेंद फेंकने के लिए मिलता है। लेकिन ताबड़तोड़ बैटिंग के इस खेल में भी कुछ गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। यह दुनिया के ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी की कला पर दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों को नचाया है। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे 9 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने टी20 में भी 5 विकेट लेने का कारनामा किया है...

श्रीलंकाई स्पिनर्स का कमाल
श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं। मेंडिस ने 2011 के टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बार फिर 6 विकेट लिए थे। तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेंडिस ने 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। टी20 इंटरनेशनल में मेंडिस अकेले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 6 विकेट लिए हैं। वहीं श्रीलंका के ही रंगना हेराथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3.3 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट चटकाने का कारनामा कर दिखाया था।

अहसान मलिक और एडम जंपा
नीदरलैंड ऐसी टीम है जिसे अभी टेस्ट टीम का दर्जा नहीं मिला है लेकिन टीम के गेंदबाज अहसान मलिक ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। मलिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चटगांव में 5 विकेट लिया था। मलिक ने 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए हालांकि टीम वह मुकाबला हार गई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जंपा ने वर्ल्ड कप में 5 विकेट लिया था और ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

टी20 विश्वकप के टॉप 9 गेंदबाज

  1. 1. अजंता मेंडिस- श्रीलंकाई गेंदबाज अजंता मेंडिस ने 2012 में जिम्बाबवे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
  2. 2. रंगना हेराथ- श्रीलंका के गेंदबाज रंगना हेराथ ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
  3. 3. उमर गुल- पाकिस्तान के गेंदबाज उमर गुल ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
  4. 4. अहसान मलिक- नीदरलैंड के गेंदबाज अहसान मलिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 रन पर 5 विकेट लिए।
  5. 5. एडम जंपा- ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जंपा ने 2021 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।
  6. 6. मुजीब उर रहमान- अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।
  7. 7. मुजाफिजर रहमान- बांग्लादेश के गेंदबाज रहमान ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।
  8. 8. जेम्स फॉकनर- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स फॉकनर ने 2016 विश्वकप में पाक के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।
  9. 9. लसिथ मलिंगा- श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट का कारनामा किया था।

गेंदबाजों ने जिताया विश्वकप
पाकिस्तान के गेंदबाज उमर गुल ने भी टी20 विश्वकप में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिया था। तब न्यूजीलैंड की पूरी टीम 99 रनों पर आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हों या रंगना हेराथ या फिर उमर गुल यह उनकी बॉलिंग का ही नतीजा था कि इनकी टीमों ने विश्वकप के खिताब पर भी कब्जा जमाया।

यह भी पढ़े

अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों में बदल दिए 3 कप्तान फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा, 10 PHOTOS में देखें वीनिंग मोमेंट्स
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल