T20 World Cup: रिले रूसो-क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेशी खेमे में मचाया हड़कंप, इस खिलाड़ी ने ठोंकी 1st सेंचुरी

टी20 विश्वकप 2022 की पहली सेंचुरी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रीले रूसो के नाम हो गई है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रूसो ने सिर्फ 56 गेंद पर 109 रन बना डाले हैं। इस पारी में रूसो ने 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। वर्तमान टी20 विश्वकप का यह पहला शतक है।
 

Manoj Kumar | Published : Oct 27, 2022 5:18 AM IST / Updated: Oct 27 2022, 11:15 AM IST

South Africa V/S Bangladesh. टी20 विश्वकप 2022 की पहली सेंचुरी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रीले रूसो के नाम हो गई है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रूसो ने सिर्फ 56 गेंद पर 109 रन बना डाले हैं। इस पारी में रूसो ने 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। वर्तमान टी20 विश्वकप का यह पहला शतक है। वहीं अफ्रीकी टीम के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने भी 38 गेंद पर 63 रनों की तेज पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बनाए 205 रन
टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनिंग के लिए कप्तान तेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक पहुंचे। बवुमा सिर्फ 2 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बन गए लेकिन यह विकेट गिरना बांग्लादेश के लिए खतरनाक हो गया। इसके बाद तो रीले रूसो और क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेशी खेमे में हड़कंप मचा दिया। डी कॉक ने ऑउट होने से पहले 38 गेंद में 63 रनों की पारी खेली जबकि रिले रूसो ने इस विश्वकप की पहले सेंचुरी ठोंक दी। रूसो ने सिर्फ 56 गेंद खेलकर 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से 109 रन बना डाले। इसके बाद स्टब्स ने 7 गेंद पर 7 रन और एडन मार्करम ने 11 गेंद पर 10 रनों की पारी खेली। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। 

ऐसी रही बांग्लादेश की गेंदबाजी
बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को छोड़ दें तो बाकी सभी गेंदबाजों ने 10 रन से ज्यादा के औसत से रन दिए। बांग्लादेश ने इस मैच में 7 बॉलर्स से बॉलिंग कराई। पिछले मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले तस्कीन अहमद ने 3 ओवर में 45 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। मेहदी हसन ने 3 ओवर में 32 रन दिए। हसन महमूद ने 4 ओवर में 36 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया। रहमान ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन दिए हालांकि इन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मोसाद्देक हुसैन ने 2 ओवर में 16 रन दिए। कप्तान शाकिब अल हसन ने 3 ओवर में 33 रन खर्च किए और रूसो का विकेट हासिल किया। वहीं आफिफ हुसैन ने 1 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: हॉकी में भारत से बहुत आगे है नीदरलैंड, क्रिकेट में इंडिया के लिए 'लकी' क्यों है यह टीम
 

Share this article
click me!