Virat Kohli: 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' बने विराट कोहली, जिम्बाबवे के इस खिलाड़ी को पछाड़कर जीता खिताब

Published : Nov 07, 2022, 06:14 PM ISTUpdated : Nov 07, 2022, 06:20 PM IST
Virat Kohli: 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' बने विराट कोहली, जिम्बाबवे के इस खिलाड़ी को पछाड़कर जीता खिताब

सार

टी20 विश्वकप 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) की विराट पारियों के बाद आईसीसी ने फिर से उन्हें सलाम किया है। विराट कोहली आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। विराट ने जिम्बाबवे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।   

Virat Kohli Player Of The Match. टी20 विश्वकप 2022 में विराट कोहली का बल्ला न सिर्फ गरज रहा है बल्कि रनों की बरसात कर रहा है। यही वजह है कि विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड भी कायम करते जा रहे हैं। आईसीसी ने विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुना है। विराट कोहली ने जिम्बाबवे के खिलाड़ी सिकंदर रजा को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। आईसीसी द्वारा हर महीने किसी न किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाता है और इस बार विराट कोहली को यह सम्मान मिला है। विराट कोहली टी20 विश्वकप 2022 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मंथ
टी20 विश्वकप 2022 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में नंबर वन हैं। विराट कोहली ने अभी तक विश्वकप में तीन हाफ सेंचुरी जड़ी हैं और 246 रनों के साथ वे नंबर वन की पोजीशन पर हैं। विराट कोहली ने 5 मैचों में 123 की औसत के साथ और 138.98 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बना डाले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद पर 82 रनों की यादगार पारी को कोई नहीं भूल पाया है। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंद पर 62 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद पर 64 रनों की बड़ी पारियां विराट कोहली के बल्ले से निकली हैं। 

अक्टूबर के लिए चुने गए प्लेयर ऑफ द मंथ
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विराट कोहली को अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑप द मंथ चुना है। यह अवार्ड दुनिया भर के प्रशंसकों और पैनल द्वारा स्टैंडऑउट खिलाड़ी के तौर पर चुने जाने की वजह से दिया जाता है। विराट कोहली ने कहा कि यह सम्मान मिलना मेरे लिए और भी खास हो जाता है। विराट कोहली ने दरियादिली दिखाते हुए यह अवार्ड उन खिलाड़ियों के नाम भी किया जिन्हें इसके लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में जिन साथी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए हैं, मेरा यह अवार्ड उन सभी को समर्पित है।

यह भी पढ़ें

...तो क्या भगवा रंग ने की पाकिस्तान की मदद? वेंकटेश प्रसाद के वायरल ट्वीट पर आ रहे गजब के रिएक्शन
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच