T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने क्यों चुनी ऑलराउंडर्स से सजी टीम, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 5 पर हार्दिक पंड्या

Published : Oct 12, 2022, 04:37 PM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 04:38 PM IST
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने क्यों चुनी ऑलराउंडर्स से सजी टीम, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 5 पर हार्दिक पंड्या

सार

टी20 को बल्लेबाजों का ही गेम कहा जाता है लेकिन यह तय है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर इस बार गेंदबाज भी जलवा दिखा सकते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की रणनीति को देखें तो यह साफ है कि टीम ने ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जो दी है। वे भी तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर जो ऑस्ट्रेलिया की पिच पर धमाल मचाएंगे।  

T20 World Cup Updates. 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप होने जा रहा है जिसमें दुनिया भर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। विश्वकप एक ऐसा मंच होता है जहां चैंपियन-चैंपियन से टकराते हैं। इस बार यह खास इसलिए होने जा रहा है क्योकि ऑस्ट्रेलिया की तेज पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी। हालांकि स्पिनर्स को भी कुछ मैचों में मदद मिल सकती है। वह भी तब, जब मुकाबला रात में खेला जाए। तब नमी की वजह से पिच से कुछ मदद मिलेगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार का विश्वकप ऑलराउंडर्स का होने जा रहा है और इसी रणनीति के तहत ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा ऑलराउंडर्स को टीम में जगह दी है।

कौन किस पोजीशन पर है
इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं, जिनकी रेटिंग 246 है। वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं जिनकी रैंकिंग 238 की है। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के मोईन अली हैं और इनकी रैंकिंग 202 की है। चौथी पोजीशन पर श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा है जिनकी रैंकिंग 184 है। पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या का नाम है जिनकी रैंकिंग 173 है। इस लिस्ट में 6ठें नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हैं। इनमें से सिर्फ मोहम्मद नबी हैं जो इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे। बाकी सभी ऑलराउंडर अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कौन
ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के लिए जिस टीम का चयन किया है, उनमें कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है। भारत दौरे पर आए कैमरन ग्रीन ने ओपनिंग करके अपनी काबिलियत दिखा दी है। वे ओपनिंग बॉलिंग भी कर सकते हैं। वहीं टीम के दूसरे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जो कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। दूसरी टीमों की बात करें तो श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा ने एशिया कप में ही अपनी जलवा दिखा दिया था। जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का विश्व कप में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। पाकिस्तानी टीम में भी एक बैटिंग ऑलराउंडर शामिल है।

यह भी पढ़ें

टी20 विश्वकप: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन? ताबड़तोड़ बैटिंग के खेल में इन 9 गेंदबाजों ने मचा दिया गदर
 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल