T20 World Cup: कौन है पाकिस्तान को धूल चटाने वाला सिकंदर, भारत के इन दो दबंगों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Published : Oct 28, 2022, 04:45 PM IST
T20 World Cup: कौन है पाकिस्तान को धूल चटाने वाला सिकंदर, भारत के इन दो दबंगों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

सार

टी20 विश्वकप में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जिम्बाबवे की टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 1 रन से रोमांचक हार दी है। इस मैच के हीरो रहे जिम्बाबवे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच भा चुना गया। रजा ने कई रिकॉर्ड भी ब्रेक किए हैं।   

Who Is Sikandar Raza. पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाबवे की जीत के हीरो सिकंदर रजा अब 1 साल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक साथ ही भारत के दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। सिकंदर ने पहला रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव का तोड़ा जिन्हें 2022 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, वहीं सिकंदर रजा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

सिकंदर ने कैसे तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2022 में अब तक हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का रिकॉर्ड पहले सूर्यकुमार यादव के पास था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतते ही सिकंदर रजा ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस साल सिकंदर रजा को 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि सूर्यकुमार यादव ने अब तक 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के पास अभी मौके हैं और वे एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश जरूर करेंगे।

2022 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच

  • सिकंदर रजा 6 बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
  • सूर्यकुमार यादव 5 बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
  • कुसल मेडिंस 4 बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
  • मोहम्मद रिजवान 4 बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
  • ग्लेन फिलिप्स 4 बार बने प्लेयर ऑफ द मैच

सिकंदर ने विराट को भी पीछे छोड़ा
टी20 मैचों में 1 साल के दौरान सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था लेकिन अब इस पर भी सिकंदर रजा ने कब्जा जमा लिया है। विराट कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा यानी 6 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। लेकिन सिंकदर रजा 2022 में 7 बार यह कारनामा कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ यह खिताब जीतकर सिकंदर ने विराट को भी पीछे छोड़ दिया है।

एक साल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच

  • 2022 में सिकंदर रजा को 7 बार चुना गया
  • 2016 में विराट कोहली को 6 बार चुना गया
  • 2022 में सूर्यकुमार यादव को 5 बार चुना गया
  • 2021 में मोहम्मद रिजवान को 5 बार चुना गया
  • 2012 में शेन वॉटसन को 5 बार चुना गया

कौन हैं सिकंदर रजा 
दरअसल, सिकंदर रजा मूलरूप से पाकिस्तान से जुड़े हैं। उनके पूर्वज अविभाजित भारत के निवासी थे जो बाद में पाकिस्तान और फिर जिम्बाबवे के नागरिक बन गए। सिकंदर का जन्म 1986 में पंजाब प्रांत के सियालकोट में हुआ था। 2002 वे अपने परिवार के साथ जिम्बाबवे में रहते हैं। सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किया जिसकी वजह से पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर ध्वस्त हो गया। यही वजह थी कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup में तीसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा, जानें कैसे ग्रुप ऑफ डेथ बन गया ग्रुप-बी

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच