IPL 2020 में 48 साल के इस खिलाड़ी पर भी लगेगी बोली, 41 की उम्र में किया था डेब्यू

Published : Dec 14, 2019, 04:40 PM IST
IPL 2020 में 48 साल के इस खिलाड़ी पर भी लगेगी बोली, 41 की उम्र में किया था डेब्यू

सार

IPL 2020 में 48 साल के प्रवीण तांबे पर भी बोली लगेगी। प्रवीण इस IPL की बोली में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। प्रवीण ने IPL 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली. IPL 2020 में 48 साल के प्रवीण तांबे पर भी बोली लगेगी। प्रवीण इस IPL की बोली में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। प्रवीण ने IPL 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उस समय तांबे 41 साल के थे। इसके दो साल बाद ही ब्राड हॉज ने 44 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था। IPL और चैंपियंस लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद तांबे ने 42 साल की उम्र में रणजी टीम में अपनी जगह बनाई थी। 

पिता को देखकर प्रवीण तांबे के अंदर क्रिकेट का जुनून जगा था और उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। प्रवीण के पिता जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के लिए क्रिकेट खेलते थे। तांबे ने शादी से पहले ही अपनी पत्नी को साफ कर दिया था कि उनका पहला प्यार क्रिकेट ही रहेगा। तांबे के परिवार में कुल दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। 

IPL 2020 में बोली के लिए 971 खिलाड़ियों ने अप्लाई किया था, जिसमें से 332 खिलाड़ी इस बोली के लिए चुने गए। चुने गए खिलाड़ियों में भारत के 48 साल के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज और अफगानिस्तान के 13 साल के नूर अहमद सबसे छोटे खिलाड़ी हैं। नूर अहमद से पहले भी अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और राशिद खान कम उम्र में IPL में अपना जलवा दिखा चुके हैं। 

प्रवीण तांबे ने इस IPL में अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा है। प्रवीण तांबे ने IPL में अब तक कुल 33 मैच खेले हैं और 28 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.75 की रही है।  

PREV

Recommended Stories

'अब आगे बढ़ने...', पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, सामने आ गई असली सच्चाई
India vs South Africa 1st T20i: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20i कब और कहां खेला जाएगा?