महान गेंदबाज का निधन, कभी 43 रन पर 8 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया का निकाला था जुलूस

Published : Dec 05, 2019, 12:18 PM ISTUpdated : Dec 05, 2019, 12:20 PM IST
महान गेंदबाज का निधन, कभी 43 रन पर 8 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया का निकाला था जुलूस

सार

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1981 में इंग्लैंड को हेडिंग्ले टेस्ट में नाटकीय जीत दिलाने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज बाब विलिस का निधन हो गया विलिस के परिवार ने यह घोषणा की वह 70 बरस के थे

लंदन: आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1981 में इंग्लैंड को हेडिंग्ले टेस्ट में नाटकीय जीत दिलाने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज बॉब विलिस का निधन हो गया। विलिस के परिवार ने यह घोषणा की वह 70 बरस के थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान विलिस ने 90 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 25.20 की औसत से 325 विकेट हासिल किए। वह 300 से अधिक टेस्ट विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के पांच गेंदबाजों में से एक हैं उन्होंने 1984 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। 

1981 एशेज श्रृंखला में सुर्खियां बटोरी

विलिस ने 1981 एशेज श्रृंखला में सुर्खियां बटोरी थी जब हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में उन्होंने 43 रन पर आठ विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। विलिस को तीन साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था और पिछले दो महीने से उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई थी। हाल में हुए स्कैन में खुलासा हुआ था कि उनका कैंसर बढ़ गया है।

विलिस परिवार ने बयान में कहा, हमारे प्रिय बाब को गंवाने से हमारा दिल टूट गया है जो शानदार पति, पिता, भाई और दादा थे।'' इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शोक जताते हुए कहा,''वह जिसको भी जानते थे उस पर उन्होंने बड़ा प्रभाव डाला और हमें उनकी कमी खलेगी। उन्हें उनके असाधारण करियर के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights