दादा के बाएं हाथ का खेल है BCCI प्रसिंडेट का काम, पर आज भी इस गेंदबाज से लगता है डर

Published : Jan 14, 2020, 03:14 PM IST
दादा के बाएं हाथ का खेल है BCCI प्रसिंडेट का काम, पर आज भी इस गेंदबाज से लगता है डर

सार

यह पूछने पर कि एक खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष में से उन्हें कौन सा काम कठिन लगता है, गांगुली ने कहा ,"दबाव में खेलना अधिक कठिन था क्योंकि बल्लेबाजी में एक ही मौका मिलता है । 

मुंबई. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि दबाव के हालात में बल्लेबाजी करने से क्रिकेट प्रशासन की जिम्मेदारी संभालना कहीं अधिक आसान है।

यह पूछने पर कि एक खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष में से उन्हें कौन सा काम कठिन लगता है, गांगुली ने कहा ,"दबाव में खेलना अधिक कठिन था क्योंकि बल्लेबाजी में एक ही मौका मिलता है । यहां बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर मैं गलती भी करूंगा तो उसे सुधार कर सकता हूं । बल्लेबाजी में तो अगर ग्लेन मैकग्रा को आफस्टम्प के बाहर खेल दिया तो फिर ..... ।"

उन्होंने कहा कि अब खेल की रफ्तार भी बदल गई है ।

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा ,"मैं भी 2014 में कुछ महीने के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष रहा जब उच्चतम न्यायालय ने मुझे यह पद दिया । वह काम आसान था ।"

इतने साल में क्रिकेट में आये बदलाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अब फिटनेस का स्तर काफी बेहतर हो गया है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल