रहाणे, सचिन सहित इन दिग्गज खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर फैंस को दी शुभकामनाएं

Published : Dec 25, 2019, 09:38 PM IST
रहाणे, सचिन सहित इन दिग्गज खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर फैंस को दी शुभकामनाएं

सार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय टेस्ट उपकप्तान रहाणे तक सभी ने इस त्योहार का लुत्फ उठाया और अपने चाहने वालों को भी इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। 

नई दिल्ली. दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में भी लोग सर्दियों में आने वाले इस त्योहार का मजा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों ने भी इस मौके पर क्रिसमस का त्योहार मनाया और अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय टेस्ट उपकप्तान रहाणे तक सभी ने इस त्योहार का लुत्फ उठाया और अपने चाहने वालों को भी इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। 

सचिन ने क्रिसमस ट्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह क्रिसमस आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए। उम्मीद करता हूं आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। "

टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी क्रिसमस की टोपी पहने हुए एक फोटो शेयर की और लिखा  "क्रिसमस की खुशी महसूस कर रहा हूं। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा "आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके लिए खुशियों से भरा हुआ और मजेदार हो।"

PREV

Recommended Stories

PAK vs SL Match Toss and Weather Update: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? टॉस, वेदर और प्लेइंग 11
शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनने वाली है ये हसीना? फिर दूल्हा बनने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स?