CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बोला यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट बंद कराए ICC

Published : Dec 28, 2019, 08:44 PM IST
CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बोला यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट बंद कराए ICC

सार

जावेद मिंयादाद ने ICC से भारत को विदेशी टीमों के दौरे के लिए असुरक्षित देशों की सूची में शामिल करने को कहा है।   

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मिंयादाद ने भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए असुरक्षित बताया है। जावेदे ने CAA के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते यह बात कही है। जावेद मिंयादाद ने ICC से भारत को विदेशी टीमों के दौरे के लिए असुरक्षित देशों की सूची में शामिल करने को कहा है। 

मिंयादाद ने कहा "ICC को सामने आकर अपने सभी सदस्य देशों को बताना चाहिए कि वो भारत में क्रिकेट खेलना बंद कर दें, क्योंकि भारत अब क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित नहीं रहा। बाकी सारे देश भारत से बेहतर हैं क्योंकि भारत सरकार अपने खुद के ही लोगों से लड़ रही है। भारत में देखिए क्या हो रहा है ? ICC को हर हाल में एक्शन लेना चाहिए।" 

मिंयादाद ने आगे कहा "मैं ICC से कहना चाहता हूं कि वो सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों को भारत का दौरा करने से मना कर दें। हमें ICC से न्याय की उम्मीद है। वह सभी से सच बोलेगी और हर टीम के साथ न्याय करेगी।"

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने भी यही बात कही थी। मनी ने कहा था "मौजूदा समय में पाकिस्तान की तुलना में भारत क्रिकेट के लिए ज्यादा असुरक्षित देश है।"

पाकिस्तान में साल 2009 के बाद से हाई लेवल इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है। 2009 में पाकिस्तान के दौरे पर आई श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें श्रीलंका के कई खिलाड़ी भी घायल हुए थे। इस घटना के बाद से पाकिस्तान में ICC का कोई टूर्नामेंट नहीं हुआ है।  
 

PREV

Recommended Stories

मेजबानी भारत की, टूर्नामेंट में 6 टीमें… फिर क्यों नहीं होगा India-Pakistan मैच? वजह चौंका देगी
10 साल से नीम करौली बाबा के भक्त हैं सहवाग, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो