क्रिस गेल संग दिखने पर ट्रोल हुए विजय माल्या , यूजर्स बोले- कभी SBI से भी मिल लिया करो

Published : Jun 22, 2022, 12:57 PM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 04:07 PM IST
क्रिस गेल संग दिखने पर ट्रोल हुए विजय माल्या , यूजर्स बोले- कभी SBI से भी मिल लिया करो

सार

Vijay Mallya met Chris Gayle: भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए की money-laundering के मामले में फरार चल रहे विजय माल्या ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ फोटो शेयर की। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा।

स्पोर्ट्स डेस्क : भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) नजर नहीं आए थे। लेकिन इन दिनों वह खूब चर्चा में है और उनके चर्चा में रहने की वजह है उनकी हाल ही में विजय माल्या (Vijay Mallya) से मुलाकात। जी हां, भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में फरार चल रहे विजय माल्या ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर क्रिस गेल के साथ अपनी फोटो शेयर की। जिसके बाद यूजर्स ने दोनों को खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि विजय माल्या एक समय आरसीबी के साथ जुड़े हुए थे। उस समय क्रिस गेल टीम का हिस्सा थे।

विजय माल्या और क्रिस गेल की तस्वीर
ट्विटर पर विजय माल्या ने 22 जून को क्रिस गेल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा- मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल से मिलकर बहुत अच्छा लगा, यूनिवर्स बॉस। सुपर फ्रेंडशिप जब से मैंने उसे आरसीबी के लिए भर्ती किया। इस तस्वीर में क्रिस गेल विजय माल्या के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं और दोनों हंसते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए गेल और माल्या
फोटो शेयर किए जाने के बाद विजय माल्या और क्रिस गेल खूब ट्रोल किए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'कभी अपने दूसरे बेस्ट फ्रेंड SBI से भी मिल लिया करो।' तो एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि 'टेबल पर सलाद गिर गया है थोड़ा।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'ग्रेट इंडियन चीटर अवार्ड जाता है विजय माल्या को।' एक यूजर ने लिखा कि 'यह तो ठीक है लेकिन पैसा कब वापस देगा?'

3 साल पहले भी माल्या से मिले थे गेल
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले क्रिस गेल विजय माल्या से 3 साल पहले भी मिले थे। उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था कि बिग बॉस के साथ मिलना एक अच्छा अनुभव रहा है। उस समय भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का बकाया है। मुंबई की विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा तक घोषित कर दिया है। वहीं ईडी देश-विदेश की उनकी कई संपत्तियों को जप्त कर चुका है। 2016 में विजय माल्या लंदन भाग गया था।

आईपीएल से है दोनों का नाता 
बता दें कि विजय माल्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑनर हुआ करते थे। शुरुआत में भी उन्हें कई बार आईपीएल की पार्टियों में क्रिस गेल के साथ देखा जा चुका है। उस समय क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन अब वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। लेकिन इस साल उन्होंने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था।

ये भी देखें : सिक्सर किंग युवराज सिंह ने शेयर की भारतीय जर्सी में अपनी फोटो, क्या वापसी के दे रहे हैं संकेत

अनुष्का शर्मा से लेकर जान्हवी कपूर तक ये 6 एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर दिखाएगी महिला क्रिकेटरों की कहानी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल