विराट कोहली के ट्विटर पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन- 'भाई ऐसी फोटो मत पोस्ट करो, सुबह-सुबह हो जाता हार्ट अटैक'

Published : Nov 27, 2022, 09:30 AM IST
विराट कोहली के ट्विटर पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन- 'भाई ऐसी फोटो मत पोस्ट करो, सुबह-सुबह हो जाता हार्ट अटैक'

सार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिससे फैंस के बीच बड़ी चर्चा होने लगी। किसी ने कहा किंग कोहली रिटायर होने वाले हैं तो किसी ने कहा कि टी20 क्रिकेट को अलविदा करेंगे विराट कोहली।  

Virat Kohli Twitter Post. विराट कोहली के एक ट्विटर पोस्ट ने तहलका मचा दिया है और उनके रिटायरमेंट की बातें आग की तरह फैलने लगी है। सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं औ विराट कोहली से ऐसी तस्वीरें शेयर न करने की अपील कर रहे हैं। विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं और ऐसे में यह तस्वीर शेयर होने के बाद लोगों का पहला रिएक्शन यही है कि क्या विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं?

पहले जानें विराट ने क्या पोस्ट किया
विराट कोहली ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी विराट पारी को एक तस्वीर के जरिए याद किया है। विराट ने पवैलियन लौटते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा कि- 23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा स्पेशल रहेगा। इस मैच से पहले ऐसी एनर्जी कभी महसूस नहीं की थी। कोहली की इसी तस्वीर ने फैंस को परेशान कर दिया और चर्चा होने लगी कि विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं। हम आपको बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की बड़ी पारी खेलकर भारत को असंभव लगने वाली जीत दिलाई थी। ट्विट के जरिए विराट ने अपनी उसी पारी को याद किया है। 

फैंस का कैसा रहा रिएक्शन 
एक यूजर ने ट्विट किया है कि 10 सेकेंड के लिए तो डरा ही दिया था। ऐसा लगा कि रिटायरमेंट की न्यूज आने वाली है। वहीं दूसरे फैन ने लिया कि कि ऐसी तस्वीरें मत शेयर किया करो भाई, सुबह-सुबह हार्ट अटैक आ जाता। एक फैन ने लिखा कि मुझे तो यही लगा कि अब रिटायरमेंट की बात होने वाली है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि मुझे लगा कि खतरनाक आर वर्ड अब कुछ ही देर में सामने आ जाएगा। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कुछ इसी तरह से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड में गाना था- मैं पल दो पल का शायर हूं।

यह भी पढ़ें

IND V/S NZ: रिषभ पंत के फेल होने पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़, बीसीसीआई से पूछे जा रहे कई सवाल
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?