वॉशिंगटन को मिला ये 'सुंदर' गिफ्ट, इस तरह किया आनंद महिंद्रा का शुक्रिया

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने अपनी ओर से Mahindra Thar SUV कार तोहफे में दी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2021 4:19 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने अपनी ओर से Mahindra Thar SUV कार तोहफे में दी है। इससे पहले 3 खिलाड़ी टी नटराजन, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को ये कारें मिल चुकी हैं। बता दें कि जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर कंगारुओं को पटकनी देने वाली भारतीय टीम (Team india) की ऐतिहासिक जीत के बाद महिंद्रा कंपनी ने अपनी ओर से सीरीज में खेलने वाले 6 युवा खिलाड़ियों (मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी) को महिंद्रा थार देने के वादा किया था। अभी तक 4 खिलाड़ियों को ये कार डिलेवर हो चुकी हैं।

मंगलवार को वॉशिंगटन सुंदर के पास ये धांसू कार पहुंची। जिसके साथ उन्होंने अपनी फोटो शेयर की और आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि,  इस शानदार गिफ्ट और प्रोत्साहन के लिए श्री आनंद महिंद्रा आपका बहुत आभार। ये हम सभी युवाओं को प्रोत्साहन देता है। मुझे पूरा यकीन है कि आपका निरंतर समर्थन कई लोगों को खेल के लिए प्रेरित करेगा और हमारे देश में कई गौरव के पल लाएगा।  आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं, सर।

ऑस्ट्रेलिया में 'सुंदर' पारी
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान अपना डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। 4 टेस्ट मैच में उन्होंने 265 रन बनाए थे, जिसमें 96 नाबाद उनका बेस्ट स्कोर था। वहीं, 4 टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए थे। वॉशिंगटन सुंदर इस साल आईपीएल में कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। जहां उनका पहला मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से होगा।

शानदार फीचर्स से लेस है ये कार
वॉशिंगटन सुंदर को दी गई ये एसयूवी (SUV) नेपोली ब्लैक रंग की है। बता दें कि Mahindra Thar SUV में 6 कलर ऑप्शन आते हैं, जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज उपलब्ध है। महिंद्रा की सेकेंड जनरेशन थार में BS6 इंजन लगा हुआ है, जिसमें 2.0 लीटर एमस्टैलियोन TGDI पेट्रोल और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन हैं। इसके साथ ही कार में 6 गियरबॉक्स दिए गए हैं। साथ ही एयरबैग और ABS, EBD, स्पीड अलर्ट सिस्टिम, इलेक्ट्रानिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर पार्किंग सेंसर जैसे कई सारे फीचर्स हैं। 

Share this article
click me!