IND vs NZ 4th ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जानें IND vs NZ मैच का समय, दोनों टीमों की प्लेइंग XI और मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

India vs New Zealand Toss Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होना निर्धारित है।

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान अय्यर?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम ने पिच का जायजा लेने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, पिच पर थोड़ी घास मौजूद थी, लेकिन अब यह काफी सूखी दिखाई दे रही है। शाम के समय ओस पड़ने की संभावना भी इस फैसले की एक बड़ी वजह है। अय्यर ने यह भी कहा कि पिछले मुकाबलों का विश्लेषण करना जरूरी है और बाकी बचे मैच टीम के लिए नॉकआउट मुकाबलों की तरह महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनके सकारात्मक रवैये की भी तारीफ की।

और पढे़ं- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में श्रेयस अय्यर क्यों बने कप्तान? 3 प्लेयर हुए बाहर

वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि मौसम क्रिकेट के लिए अच्छा है और पिच पर तेज गेंदबाजों को उछाल और गति मिल सकती है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में छह बदलाव किए गए हैं, जिससे कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

भारत-न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली पर एक बार फिर सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने सीरीज के शुरुआती मुकाबले में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था, जबकि रोहित शर्मा अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है।