Women's Asia Cup Cricket: भारत-पाकिस्तान की आधी आबादी का महायुद्ध, गवाह बनना है तो यहां देखें भिड़ंत

Published : Oct 07, 2022, 10:47 AM IST
Women's Asia Cup Cricket: भारत-पाकिस्तान की आधी आबादी का महायुद्ध, गवाह बनना है तो यहां देखें भिड़ंत

सार

क्रिकेट की दुनिया में भारत-पाकिस्तान की भिडंत का कोई भी मौका हो, वह क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ा मौका होता है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की पुरूष टीमें दो बार भिड़ीं जिसमें एक में हार और एक में जीत मिली। अब एशिया कप भारत-पाक की महिला टीमें भिडेंगी।  

India V/S Pakistan T20 Match. 7 अक्टूबर का दिल कैलेंडर पर टिक कर लिया गया है क्योंकि आज दोपहर 1 बजे से भारत-पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है और जेमिमा रोड्रिग्ज ने तो कहर बरपा दिया है। वहीं पाकिस्तान की टीम आज भारत को हराकर एशिया कप के अपने सफर में आगे बढ़ना चाहेगी। दोनों देशों के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंदिता कितनी गहरी है कि आज के मैच को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आई हुई। तो तैयार रहें दोपहर एक बजे से भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स के जलवे देखने के लिए...

एशिया कप में भारत
वैसे तो एशिया कप पर भारतीय महिलाओं ने 6 बार कब्जा जमाया है लेकिन पिछली बार वे फाइनल में बांग्लादेश से हार गई थीं। टीम इस बार फिर से कप उठाने की चाहत रखती है। एशिया कप में अब तक भारत के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक खेले गए तीनों मुकाबले जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल पर सबसे उपर काबिज है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उन्हें 15वीं रैंक की थाइलैंड भी धूल चटा चुकी है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में यूएई को 104 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। इससे पहले टीम ने श्रीलंका और मलेशिया को हराया है। 

1.00 बजे शुरू होगा मैच
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच यह टी20 मुकाबला सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। टॉस की टाइमिंग 12.30 बजे की है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जाना होगा। मैच की लाइव अपडेट्स हमारी वेबसाइट से भी ली जा सकती है। 

यह भी पढ़ें

फ्लाइट मिस किया तो इस खिलाड़ी का वर्ल्ड कप टिकट कैंसिल, गर्लफ्रेंड के पोस्ट से वेस्टइंडीज क्रिकेट में भूचाल
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल