कभी आपने सुना है कि किसी खिलाड़ी की फ्लाइट मिस हो गई हो और उसे टीम से ही बाहर कर दिया जाए। नहीं जानते तो जान लीजिए वेस्टइंडीज क्रिकेट में कुछ ऐसा ही हुआ है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।  

T20 World Cup Shimron Hetmyer. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम से बाहर कर दिया है। विश्वकप रवाना होने से पहले हेटमायर समय पर फ्लाइट नहीं पकड़ पाए जिसकी वजह से विश्वकप से ही उनका टिकट कैंसिल कर दिया गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हेटमायर को फ्लाइट मिस करने की सजा दी है और उन्हें वर्ल्ड कप टी20 टूर्नामेंट की टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि हेटमायर की गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके क्रिकेटर के साथ पॉलिटिक्स होने का संकेत दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्लफ्रेंड ने क्या कहा
हेटमायर की लवर ने इस मुद्दे पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने हेटमायर का समर्थन करते हुए लिखा कि हर कहानी का हमेशा एक और पक्ष होता है। हमेशा आपका प्यार के साथ समर्थन करती रहूंगी, चाहे कुछ भी हो। शिमरन हेटमायर ने भी अपनी प्रेमिका के पोस्ट को शेयर किया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हेटमायर को टीम से बाहर निकाला गया है। तब फिटनेस की वजह से उन्हें बाहर किया गया था। हेटमायर के बाहर होने से वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वे न सिर्फ हार्ड हीटर हैं बल्कि अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। हेटमायर आईपीएल में भी कमाल कर चुके हैं। 

क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमने सीडब्ल्यूआई के निदेशक मंडल को सूचित किया कि चयन पैनल ने सर्वसम्मति से शिमर हेटमायर को हमारे टी20 विश्वकप टीम में शमरह ब्रूक्स के साथ बदलने का फैसला किया है। जबकि हमने पारिवारिक कारणों से शिमरन के रवाना होने की डेट शनिवार से बढ़ाकर सोमवार की थी। बोर्ड ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में कोई देरी या समस्या होती है तो हमारे पास खिलाड़ी बदलने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं होगा। बयान में कहा गया कि शमराह हमारे हालिया टी20 टीम का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए सीपीएल के बाद काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें

सिर्फ मैदान पर ही नहीं दिखती भारत-पाकिस्तान की तनातनी, आईसीसी रैंकिंग में भी है जबरदस्त घेरेबंदी