WWE पहलवान बनाम कैप्टन कूल: क्रिकेट वाले पीछे रह गए, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने निकला रिंग का ये धांसू पहलवान

Published : Sep 14, 2022, 06:30 AM IST
WWE पहलवान बनाम कैप्टन कूल: क्रिकेट वाले पीछे रह गए, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने निकला रिंग का ये धांसू पहलवान

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने की जुर्रत किसी क्रिकेटर ने नहीं बल्कि एक ऐसे पहलवान ने की है, जिसे देखकर ही लोगों की पैंट गीली हो जाती है। आप भी जानें आखिर इस पहलवान और धोनी का रिश्ता क्या है। 

WWE Roman Reigns and MS Dhoni. WWE के दिग्गज रोमन रेंस क्या भारतीय क्रिकेट कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी का कोई भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि धोनी तो एक क्रिकेटर हैं। यह पहलवान तो रिंग तो दूसरों की बैंड बजाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह कैसे संभव है कि भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान का रिकार्ड यह रिंग वाला खूंखार पहलवान तोड़ेगा। आप भी नहीं समझ पा रहे हैं तो हम आपका पूरी स्टोरी बताते हैं। कृपया सावधानी से समझें, नहीं तो यह पहलवान किसी पर भी हमला कर सकता है। 

क्या है पूरा मामला यह जानें
हुआ यह है कि डब्ल्यू-डब्ल्यू-ई के दिग्गज और रोमन रेंस के स्पेशल काउंसल पॉल हेमन ने कहा है कि भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकार्ड कोई तोड़ सकता है तो वह सिर्फ रोमन रेंस हैं। पॉल ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी शेयर की है, उसके मुताबिक धोनी का रिकार्ड तोड़ने का माद्दा सिर्फ रोमन रेंस के पास है और कोई एथलीट चाहे वह क्रिकेटर हो, पहलवान हो, निशानेबाज हो, रनर हो या कोई और कोई भी धोनी को टच नहीं कर सकता। 

कौन हैं रोमन रेंस 
आपको यह बताना जरूरी है कि आखिर यह रोमन रेंस है कौन? तो यह जान लें कि डब्ल्यू डब्ल्यू ई में इस वक्त इन्हीं रोमन रेंस का ही जलवा है। तीन साल से वे चैंपियन हैं। उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बड़ा हाथ है। पॉल उनके मोटिवेटर टाइप हैं। बीते 11 सितंबर को पॉल गुरू का जन्मदिन था और ऐसे ही मौके पर उन्होंने धोनी के रिकार्ड को तोड़ने की बात कही है। ये बात सुनकर सभी लोग यह सोच रहे होंगे कि दुनिया भर में लीडर बनने वाले क्रिकेटर धोनी की धमक कहां तक है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी गर्व करने वाला मौका है। 

पॉल हेमन ने क्या कहा 
दरअसल पॉल हेमन ने एक पोस्ट के जवाब में लिखा है कि मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे।  ये ऐसी चीज है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। रोमन रेंस हमेशा कहते हैं कि उन्हें स्वीकार करो। पिछले कुछ समय से उनका ये तकियाकलाम बहुत ही प्रसिद्ध हो रहा है। पॉल हेमन ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है। वैसे धोनी को लेकर इससे पहले भी पॉल हेमन कई बार बयान दे चुके हैं। कई बार उन्होंने धोनी की तारीफ की। जब ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन थे तब भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बयान दिया था। पॉल हेमन ने इस बार जो स्टोरी में डाली है वो भी बहुत वायरल हो रही है। धोनी के फैंस इसमें जबरदस्त अंदाज में कमेंट कर पॉल हेमन को जवाब दे रहे हैं। यह धोनी के फैंस के लिए दिलचस्प मौका है।

यह भी पढ़ें

World Wrestling Championship: भारत कुश्ती में चारों खाने चित, विनेश फोगाट को मिली पटखनी, सुषमा शौकीन भी हारीं

 


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स