शुभमन गिल के साथ डेटिंग पर सोनम बाजवा ने दिया गजब का रिएक्शन, कहा- 'ये सारा का सारा झूठ है'

Published : Jan 19, 2023, 05:49 PM IST
शुभमन गिल के साथ डेटिंग पर सोनम बाजवा ने दिया गजब का रिएक्शन, कहा- 'ये सारा का सारा झूठ है'

सार

कुछ समय पहले ही सोनम बाजवा (Sonam Bajwa Chat Show) के चैट शो पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने खुलासा किया था कि वे सारा नाम की लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि वह लड़की सारा तेंदुलकर है या फिर सारा अली खान।  

Sonam Bajwan On Shubman Gill. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 208 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। शुभमन गिल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वनडे में डबल सेंचुरी जड़कर शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन के साथ इलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं। शुभमन की इस पारी के बाद उनकी लव लाइफ भी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

सोनम बाजवा के साथ जुड़ा नाम
जिस वक्त शुभमन गिल डबल सेंचुरी जड़कर चर्चा में आए उसी वक्त उनकी एक तस्वीर सोनम बाजवा के साथ वायरल हो गई। पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के चैट शो पर कुछ समय पहले शुभमन गिल पहुंचे थे और अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ कहा था। एक यूजर ने सोनम बाजवा के साथ उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा कि अब समझ में आया है कि यह बैक टू बैक शतक कहां से निकल रहे हैं। इस तस्वीर में सोनम बाजवा और शुभमन गिल हैंड सेक कर रहे हैं। लेकिन सोनम ने सामने से आकर तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने यह ट्वीट, रिट्वीट करते हुए लिखा कि- यह सारा का सारा झूठ है।

चैट शो मे गिल ने क्या कहा था
कुछ समय पहले ही सोनम बाजवा के चैट शो में पहुंच शुभमन गिल ने यह माना था कि वे सारा नाम की लड़की के साथ डेट कर रहे हैं लेकिन क्रिकेटर ने सरनेम का खुलासा नहीं किया जिसकी वजह से फैंस चर्चा करने लगे कि वह सारा तेंदुलकर है या फिर सारा अली खान। यह चर्चा चल ही रही थी कि सारा अली खान के साथ शुभमन गिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसमें दोनों एक रेस्टोरेंट में लंच डेट करते दिखाई दिए। इसके बाद सारा अली खान और गिल को जयपुर एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा। वहीं शुभमन की बहन शाहनील इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर को फॉलो करती हैं और उनके पोस्ट भी लाइक करती हैं।

यह भी पढ़ें

Shubman Gill: सेंचुरी जड़ने के बाद झुककर थैंक्स कहता है यह युवा खिलाड़ी, फैशन सेंस- स्टाइल के आगे हीरो भी फेल
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स