युवराज सिंह और हेजल के बेटे ओरियन की मनमोहक तस्वीर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Published : Sep 22, 2022, 02:23 PM IST
युवराज सिंह और हेजल के बेटे ओरियन की मनमोहक तस्वीर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

सार

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हेजल कीच (Hazel Keech) के बेटे ओरियन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हेजक कीच अपने बेटे ओरियन को गोद में लेकर एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।   

Yuvraj and Hazel Son Orion. कुछ दिन पहले ही स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह अपने बेटे के साथ 2007 के विश्व कप में मारे गए 6 छक्कों का आनंद लेते हुए दिखे थे। युवी ने खुद ही वह वीडियो शेयर किया था। तब वे अपने बेटे ओरियन को गोद में लेकर मैच की रिकॉर्डिंग का आनंद ले रहे थे। हर छक्के पर वे बेटे के साथ चियर भी करते दिखे थे। अब वहीं बच्चा अपनी मां और बॉलीवुड स्टार हेजल कीच के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

युवराज सिंह को मिला सम्मान
भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह को हाल ही में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया है। मंगलवार (20 सितंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच से पहले मोहाली स्टेडियम में तेजतर्रार खिलाड़ी के नाम पर दक्षिणपूर्वी स्टैंड का नाम रखा गया। साथ ही हरभजन सिंह ने नाम पर भी एक स्टैंड का नामकरण किया गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले युवराज सिंह टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बात करते भी नजर आए थे। हालांकि इस वक्त युवराज सिंह के बेटे ओरियन सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। 

 

युवराज ने शेयर किया था वीडियो
19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कीर्तिमान बनाया था। बीते 19 सितंबर को युवराजन ने बेटे के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वे 6 छक्के मारते दिख रहे हैं। उस दिन युवराज के शानदार शो की 15वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लिखा कि 15 साल बाद एक साथ इसे देखने के लिए इससे बेहतर साथी नहीं मिल सकता है। उन्होंने बच्चे के साथ बैट की इमोजी लगाकर वीडियो शेयर किया। 

यह भी पढ़ें

'करो या मरो' मुकाबले के लिए नागपुर पहुंची टीम, फैंस ने बरसाए फूल, ऑटोग्राफ का क्रेज, देखें 7 लेटेस्ट PHOTOS

PREV

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान