सिक्सर किंग युवराज सिंह ने शेयर की भारतीय जर्सी में अपनी फोटो, क्या वापसी के दे रहे हैं संकेत

Published : Jun 22, 2022, 07:48 AM IST
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने शेयर की भारतीय जर्सी में अपनी फोटो, क्या वापसी के दे रहे हैं संकेत

सार

Is Yuvraj Singh back in Indian team: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने मंगलवार रात अपनी एक फोटो भारतीय टीम की जर्सी में शेयर की। जिसके बाद फैंस को उनके क्रिकेट की वापसी की उम्मीद लग रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) में जब भी किसी धुआंधार खिलाड़ी का जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहला नाम सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का आता है। जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारियों से भारत को कई मैचों में जीत दिलाई और वर्ल्ड कप 2011 में भी अहम भूमिका निभाई थी। 10 जून 2019 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिससे उनके फैंस को खासी निराशा हुई थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस को एक बार फिर यह उम्मीद दी है कि शायद वह वापसी कर सकते हैं। लेकिन किस मैदान पर युवराज सिंह वापसी करने वाले हैं यह हम आपको बताते हैं...

इस दिन मैदान पर उतरेंगे युवराज सिंह 
दरअसल, मंगलवार को युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। पहली तस्वीर में युवराज सिंह इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में वह अपने फैंस को बता रहे हैं कि वह न्यूयॉर्क में 30 जून और 1 जुलाई को  iconsseries में गोल्फ मैच खेलने वाले हैं और उनके सपोर्ट के लिए उन्होंने अपने फैंस को वहां बुलाया है। इतना ही नहीं आइकन सीरीज टिकटिंग पेज पर "युवराज" कोड का उपयोग करने वाले पहले 20 लोग एक मुफ्त टिकट अनलॉक करेंगे।

फैंस को उनकी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद
सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कई सारे कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें 'आई लव यू सर' कह रहा है तो कोई कह रहा है कि 'युवराज सिंह मेरी दुनिया है।' वहीं कुछ फैंस ने उनकी वापसी की उम्मीद भी जताई और लिखा कि 'मैदान पर कब वापसी होगी सर।' तो एक यूजर ने लिखा 'भाई साहब आप दोबारा टीम इंडिया में।'

ऐसा रहा युवराज सिंह का क्रिकेट करियर 
युवराज सिंह की क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने 40 टेस्ट मैच में 1900 रन अपने नाम किए। इसके अलावा 304 वनडे में उनके नाम 8701 रन है। वहीं 58 टी-20 में भी उन्होंने 1177 रन अपने नाम किए। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी धोनी की कप्तानी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत में अहम भूमिका निभाई।

ये भी देखें : पापा की गोद में चैन की नींद सोता नजर आया युवराज सिंह का बेटा, क्या आपने देखी सिक्सर किंग के बेटे की फोटो

अनुष्का शर्मा से लेकर जान्हवी कपूर तक ये 6 एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर दिखाएगी महिला क्रिकेटरों की कहानी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल