AAP ने अपने ही पूर्व मंत्री का काटा टिकट, मंत्रीजी की जगह उनकी पत्नी को बना दिया उम्मीदवार

Published : Jan 21, 2020, 02:35 PM IST
AAP ने अपने ही पूर्व मंत्री का काटा टिकट, मंत्रीजी की जगह उनकी पत्नी को बना दिया उम्मीदवार

सार

आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

मंत्री जी ने क्या कहा? 
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’ प्रीति तोमर ने सोमवार को ही नामंकन दाखिल कर दिया था।

11 फरवरी को चुनाव के नतीजे 
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

क्या कोई आपकी प्राइवेट फोटो से कर रहा है ब्लैकमेल? StopNCII पर बस एक क्लिक से खत्म हो जाएगा डर-Video
LPG Shortage: पंजाब में गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, 5 तस्वीरों में देखें देशभर में कैसे मचा हाहाकार