दिल्ली में खुलेआम गोलियां चलना चुनाव टालने की साजिश, अमित शाह बिगाड़ रहे हैं माहौल; AAP

Published : Feb 01, 2020, 07:02 PM ISTUpdated : Feb 01, 2020, 07:03 PM IST
दिल्ली में खुलेआम गोलियां चलना चुनाव टालने की साजिश, अमित शाह बिगाड़ रहे हैं माहौल; AAP

सार

जामिया के बाद शाहीन बाग में भी एक शख्स की ओर से हवाई फायर की घटना सामने आई है इस हटाना पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बेखौफ फायरिंग की घटनाएं दरअसल, चुनाव टलवाने की साजिश है

नई दिल्ली। जामिया के बाद शाहीन बाग में भी एक शख्स की ओर से हवाई फायर की घटना सामने आई है। इस हटाना पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बेखौफ फायरिंग की घटनाएं दरअसल, चुनाव टलवाने की साजिश है।

राज्यसभा सांसद और दिल्ली चुनाव संजय सिंह ने कहा, "मैंने कल ही आगाह किया था। दिल्ली में बड़े बवाल का षड़यंत्र रचा जा रहा है, दिल्ली में हार के डर से BJP चुनाव टालना चाहती है। चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करनी होगी।" संजय सिंह ने बताया कि मौजूदा हालत को लेकर,  CEC से समय भी मांगा है मगर अबतक मिलने का समय नहीं मिला।

लोगों को उकसा रहे हैं बीजेपी नेता

संजय सिंह ने कहा, "देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम गोलियां चल रही हैं। भाजपा के नेता अपने भाषण में गोलियां चलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। चुनाव के हार के डर से जानबूझ कर दिल्ली में बीजेपी माहौल खराब कर रही है। अमित शाह की शाह पर ऐसा किया जा रहा है।"

अमित शाह कराना चाहते हैं बवाल

संजय सिंह ने आरोप लगाया, "अमित शाह दिल्ली में बवाल कराना चाहते है, हिंसा फैलाना चाहते हैं और चुनाव टालना चाहते है।" आप नेता ने कहा , "बीजेपी के नेता लोगों को गोलियां चलाने के लिए उकसा रहे हैं।"  बताते चलें कि शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को एक युवक ने प्रदर्शन स्थल के नजदीक फायरिंग की। शख्स का नाम कपिल गुज्जर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?