AAP 1करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी, बैठक में कई प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Published : Feb 16, 2020, 10:17 PM IST
AAP 1करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी, बैठक में कई प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

सार

AAP ने  “ तीन चीजों पर काम करने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने कहा, “ पहले निर्णय के तहत राज्य इकाइयां 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी। इसके तहत सभी कार्यकर्ता सभाएं करेंगे और उनका मकसद एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।”

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी एक करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक सभी राज्यों में एक अभियान शुरू करेगी जो आप के विस्तार का हिस्सा है।

पार्टी 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री के आवास पर पार्टी के राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद राय ने  कहा, “ तीन चीजों पर काम करने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने कहा, “ पहले निर्णय के तहत राज्य इकाइयां 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी। इसके तहत सभी कार्यकर्ता सभाएं करेंगे और उनका मकसद एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।”

सरकार अपने काम को बताने के लिए डेली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

राय ने कहा, “ दूसरे निर्णय के तहत, वे एक पोस्टर अभियान भी चलाएंगे और तीसरा यह कि सभी राज्य पदाधिकारियों से दिल्ली सरकार के काम को बताने के लिए दैनिक आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कहा गया है।”

बैठक में पार्टी के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट