दिल्ली चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी...अमित शाह ने खुद किया ऐलान

Published : Feb 06, 2020, 04:59 PM IST
दिल्ली चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी...अमित शाह ने खुद किया ऐलान

सार

विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को मतदान है। आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने लिखा, चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला। 

नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को मतदान है। आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने लिखा, चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला। झूठे वादे, तुष्टिकरण और अराजकता से त्रस्त दिल्ली को अब बस विकास चाहिए। दिल्ली में भाजपा के लिए जो समर्थन देखा है उससे ये साफ है कि 11फरवरी को भाजपा दिल्ली में 45 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है।

लोग काम पर वोट करेंगे : केजरीवाल
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अरविंद केजरीवाल ने कहा, प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करने वालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

भारी बहुमत से जीत : मनोज तिवारी
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, आज करावल नगर विधानसभा में रोड शो किया। कमल खिलेगा ये लोगों का उत्साह देख स्पष्ट है। उन्होंने लिखा कि भाजपा दिल्ली के प्रत्याशी श्री मोहन सिंह बिष्ट भारी बहुमत से जीत रहे हैं।

8 फरवरी को मतदान होना है
दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को सभी सीटों का परिणाम आएगा। साल 2000 के बाद दिल्ली में चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। साल 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: वैश्विक संकट से लेकर IPL जीत तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
PM Modi Speech Video: हाथ जोड़े, माफी मांगी और फिर दहाड़े पीएम मोदी! 30 मिनट की स्पीच की 10 बड़ी बातें