गंदे टॉयलेट, टपकती हुई छतें...अमित शाह ने स्कूलों के वीडियो जारी कर खोली केजरीवाल की 'पोल'

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था।

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2020 11:18 AM IST

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है।

अमित शाह ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा के सांसद अलग अलग स्कूलों में गए। शाह ने लिखा, इनकी बदहाली ने आपकी 'शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।

Latest Videos


केजरीवाल ने दिया था चैलेंज
दो दिन पहले सीएम केजरीवाल ने अमित शाह को स्कूल देखने के लिए आमंत्रण दिया था। केजरीवाल ने कहा था, अमित शाहजी मैं आपको आमंत्रण देता हूं। आप वक्त निकालकर स्कूलों की स्थिति देखिए। उन्होंने कहा था कि मैं अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर देता हूं, मैं आपको सरकारी स्कूलों में ले चलूंगा।

क्या है वीडियो में? 
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, हर्ष वर्धन, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर और हंसराज हंस ने अलग अलग स्कूलों का दौरा किया। वीडियो में स्कूलों की बदहाली को देखा जा सकता है। स्कूलों में गंदा पानी, गंदी टॉयलेट और टपकती छतें दिख रही हैं।   

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh